फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sports:Ayushman reached tennis finals

Varanasi Sports:टेनिस के फाइनल में पहुंचे आयुषमान

Fri, 10 May 2024 02:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Sports:Ayushman reached tennis finals
रमना स्थित लाल बजरी कोर्ट में बृहस्पतिवार को टेनिस के एकल और युगल मुकाबले खेले गए। एआईटीए चैंपियनशिप सीरीज अंडर-12 एकल का सेमीफाइनल आयुष्मान और एकलव्य के बीच खेला गया। इसमें आयुष्मान ने 6-2, 6-2 से जीत दर्ज की। यह अखिल भारतीय टेनिस संघ और उत्तर प्रदेश टेनिस संघ की ओर से प्रतियोगिता कराई जा रही है।
विज्ञापन

टेनिस का युगल का फाइनल आयुष्मान-अक्षय की जोड़ी और प्रणव-एथन की जोड़ी के बीच हुआ। इसमें प्रणव व एथन की जोड़ी ने जीत दर्ज की। महिला वर्ग के एकल में फलक और प्रियांसी के बीच खेले गए मैच में प्रियांसी ने बाजी मारी। महिला वर्ग के युगल मुकाबले में फलक और प्रियांशी की जोड़ी ने धृति-जाह्ववी की जोड़ी को हराया।
विज्ञापन



फाइनल जीतने पर रैंक में होगा सुधार
कार्यक्रम निदेशक ब्रजभूषण यादव ने बताया कि आयुष्मान वाराणसी के पहले टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एआईटीए चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई है। फिलहाल वे 182वें रैंक पर खेल रहे हैं। फाइनल जीतने पर रैंक में सुधार होगा। वो पिछले छह माह में 800 रैंकिंग में सुधार करते हुए यहां तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed