{"_id":"5bad0f40867a557fe3049091","slug":"varanasi-sp-city-misbehave-with-media-persons-in-presence-of-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के कार्यक्रम में पत्रकारों को बनारस के सिटी एसपी ने दी धमकी, कहा- देख लूंगा तुम सबको","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के कार्यक्रम में पत्रकारों को बनारस के सिटी एसपी ने दी धमकी, कहा- देख लूंगा तुम सबको
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 28 Sep 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
पहले भी वीआईपी मूवमेंट के दौरान जनता और मीडिया से उलझते रहे हैं एसपी
- फोटो : अमर उजाला
जनता के बीच अच्छी छवि बनाने में जुटी उत्तर प्रदेश पुलिस के कुछ अधिकारी ही उसके अभियान में पलीता लगा रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री स्मृति संग्रहालय के लोकार्पण कार्यक्रम में एसपी सिटी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हंगामा खड़ा कर दिया। अचानक मीडियाकर्मियों से उलझते हुए कुछ लोगों पर पुलिसिया रौब दिखाने की कोशिश करते हुए बदसलूकी की। धक्का मुक्की के बाद एसपी बोले, दिनेश सिंह नाम है मेरा, देख लूंगा सबको।
गुरुवार को रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री चौक पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान कवरेज कर रहे फोटो जर्नलिस्ट से अचानक एसपी सिटी दिनेश सिंह भिड़ गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की कवरेज कर रहे फोटोजर्नलिस्ट से धक्का मुक्की करते हुए बदसलूकी पर उतारू हो गए। इस दौरान एसपी सिटी ने अपना आपा खो दिया। लहजे में तल्खी तो थी ही और पूरा नाम बताने से भी नहीं चूके। एसपी सिटी ने दिनेश से ज्यादा जोर सिंह पर दिया, धमकाया देख लूंगा सबको। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुए इस हंगामे में वहां मौजूद अधिकारियों को भी एसपी का यह व्यवहार नागवार गुजरा। हालांकि यह पहला वाकया नहीं है, जब एसपी सिटी ने वीआईपी मूवमेंट में इस तरह की हरकत की है।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्यमंत्री के अन्य दौरों में भी जनता से बदसलूकी की शिकायतें आती रहती हैं। सोमवार की रात बीएचयू उपद्रव के दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी से भी अभद्रता की थी। बता दें कि करीब दो साल पहले भी यहां तैनात छोटे कप्तान नाम से एक एसपी सिटी भी इसी तरह की ही हरकतें करते थे। उनके भाई प्रदेश में आला अफसर थे तो वे अपने अधिकारियों से भी ठीक व्यवहार नहीं करते थे। उन्हें यहां से बडे़ बेआबरू होकर जाना पड़ा था।