फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Senior VHP leader E. Mahendra Singh Chandel passes away

वाराणसी: विहिप के वरिष्ठ नेता ई. महेंद्र सिंह चंदेल का निधन, नौ दिनों से निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार

Wed, 04 Nov 2026 06:28 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Wed, 04 Nov 2026 06:28 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं निवर्तमान काशी प्रांत मंत्री ई. महेंद्र सिंह चंदेल (70) का बुधवार को निधन हो गया। वह पिछले नौ दिनों से हृदयाघात के बाद निजी अस्पताल में भर्ती थे और वेंटिलेटर पर थे। हरिश्चंद्र घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे रीशू चंदेल ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
Varanasi Senior VHP leader E. Mahendra Singh Chandel passes away
विहिप के वरिष्ठ नेता ई. महेंद्र सिंह चंदेल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं निवर्तमान काशी प्रांत मंत्री ई. महेंद्र सिंह चंदेल (70) का बुधवार को निधन हो गया। वह दरेखू (भागलपुर) के निवासी थे। परिजनों के अनुसार, हृदयाघात के बाद पिछले नौ दिनों से एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। वह वेंटिलेटर पर थे।

विज्ञापन


जनसंघ के समय से जुड़े थे चंदेल
पेशे से सिविल इंजीनियर महेंद्र सिंह चंदेल जनसंघ के समय से ही संगठन से जुड़े रहे। वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भी थे। राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ वह विभिन्न सामाजिक और शैक्षिक संगठनों में भी सक्रिय रहे।
विज्ञापन

 

Trending Videos

वह 'वंदेमातरम्' हिंदी पाक्षिक के व्यवस्थापक, श्री काशी संस्कार समिति के उपाध्यक्ष और एकल विद्यालय काशी क्षेत्र के व्यवस्था प्रभारी रहे। इसके अलावा विश्वक्षत्रिय महासभा, पूर्वांचल में संयोजक का दायित्व भी संभाला था।

हरिश्चंद्र घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
उनके निधन की सूचना पर विधायक डॉ. सुनील पटेल, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र पटेल समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। बुधवार को हरिश्चंद्र घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र रीशू चंदेल ने मुखाग्नि दी। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed