{"_id":"6157670f8ebc3e627177ff89","slug":"varanasi-sales-tax-raid-on-trains-parcel-bogie-160-items-seized-without-e-way-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : ट्रेन की पार्सल बोगी पर सेल्स टैक्स का छापा, बिना इवे बिल के मिला 160 नग माल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : ट्रेन की पार्सल बोगी पर सेल्स टैक्स का छापा, बिना इवे बिल के मिला 160 नग माल जब्त
Sat, 02 Oct 2021 02:31 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 02 Oct 2021 02:31 AM IST
सार
शुक्रवार को एडिशनल कमिश्नर प्रदीप कुमार की अगुवाई में टीम बनारस रेलवे स्टेशन पर छापे मारने पहुंची। इससे हड़कंप मच गया। टीम ने दिल्ली से आई 02582 नई दिल्ली मंडुवाडीह एक्सप्रेस के पार्सल बोगी को खुलवा कर जांच की।
विज्ञापन
बनारस रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी की सेल्स टैक्स की टीम ने बनारस रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह दिल्ली से आई नई दिल्ली मंडुआडीह ट्रेन की पार्सल बोगी में छापेमारी कर बिना ईवे बिल के 160 नग सामान मिलने पर उसे जब्त कर लिया। मामले की जांच शुरू हो गई है, उसके बाद ही कर चोरी के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी। सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से लगातार बिना ई वे बिल के सामान लेकर आने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को एडिशनल कमिश्नर प्रदीप कुमार की अगुवाई में टीम बनारस रेलवे स्टेशन पर छापे मारने पहुंची। इससे हड़कंप मच गया। टीम ने दिल्ली से आई 02582 नई दिल्ली मंडुवाडीह एक्सप्रेस के पार्सल बोगी को खुलवा कर जांच की। एडिशनल कमिश्नर प्रदीप कुमार ने बताया कि दिल्ली से आई नई दिल्ली मंडुआडीह एक्सप्रेस में 160 नग समान मिले हैं जिसमें होजरी, रेडीमेड गारमेंट, प्लास्टिक के सामान रखे थे। मांगे जाने पर उससे जुड़ा कोई भी कागजात नहीं मिला जिसके बाद गाड़ी से सभी सामान को चेतगंज सेल्स टैक्स आफिस में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
कर चोरी को लेकर चलाया जा रहा अभियान अभी आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों की टीम रेलवे स्टेशनो के पार्सल घर पर नजर बनाए हुए हैं। -प्रदीप कुमार,एडिशनल कमिश्नर सेल्स टैक्स
विज्ञापन विज्ञापन