फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महंगाई की मार: तेजी से बढ़ रहे भाव से बिगड़ रहा किचन का बजट, गृहिणियां परेशान

Tue, 29 Sep 2020 01:00 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 29 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Varanasi rate Kitchen budget deteriorated due to rising inflation
महंगाई

महंगाई से गृहणियों के लिए किचन संभालना मुश्किल होता जा रहा है। प्याज, लहसुन और आलू के साथ अब तेल और रिफाइंड का भाव भी चढ़ता जा रहा है। दाल ने भी तेजी पकड़ रखी है। सरसों तेल दो-ढाई माह पहले 95-100 रुपये लीटर और इसी से थोड़ा कम रिफाइंड भी रहा।



अब सरसों का तेल 120 रुपये लीटर हो गया है तो रिफाइंड 108-110 रुपये लीटर बिक रहा है। अरहर दाल 110-115 रुपये प्रति किलो हो गई है। उड़द, मूंग, काबुली चना, देसी चना के भाव में भी उछाल है। जीरा 10 से 15 रुपये महंगा हो गया है। सब्जियों के दामों में तो अलग से ही आग लगी हुई है। फुटकर में प्याज 45-50 रुपये बिक रहा है। आलू 35 से 36 रुपये किलो बिक रहा है। देखें अगली स्लाइड्स में...।

Varanasi rate Kitchen budget deteriorated due to rising inflation
महंगाई ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

बनारस आयल एसोसिएशन के महामंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि सरसों तेल में पिछले तीन माह में करीब 25 से 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। रिफाइंड के दाम भी 10 से 15 रुपये बढ़ गए हैं। तीन माह पूर्व सरसों तेल 90-95 रुपये लीटर बिक रहा था, अब 120 रुपये लीटर हो गया है।

सरकार ने सरसों का समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है। इससे किसानों को तो लाभ हुआ लेकिन समर्थन मूल्य बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ रहा है। आने वाले समय में सरसों तेल और रिफाइंड के दाम और बढ़ेंगे। नए साल में ही राहत की उम्मीद है।  

Varanasi rate Kitchen budget deteriorated due to rising inflation
Oil - फोटो : Oil

सामान

पहले

अब

सरसों तेल          90-95 120
रिफाइन्ड              80-90 108-110
दाल            90-95 110-115
उड़द       90-95     100-110
उड़द धोई              90 100
सफेद मटर                  60 80-85
काबली चना              80-85 90-95
जीरा               160 165
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi rate Kitchen budget deteriorated due to rising inflation
सब्जी

सब्जी  

पहले  

अब

आलू         32-35  35-36
प्याज   40     42-45
लौकी                25 30
शिमला मिर्च     100   90
लहसुन               100 110
परवल             40-50 60
टमाटर                   40-45 45-50
बिन्स                         60   80

(नोट: यह दाम पिछले तीन माह के और सोमवार के हैं।)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed