{"_id":"6440f05ad504d63fcd06e617","slug":"varanasi-raped-on-the-pretext-of-marriage-three-months-pregnant-girl-s-mother-told-every-thing-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, तीन महीने की गर्भवती युवती की मां ने बताई एक-एक बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, तीन महीने की गर्भवती युवती की मां ने बताई एक-एक बात
Thu, 20 Apr 2023 01:27 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:27 PM IST
सार
पीड़िता की मां के अनुसार, वह लगभग एक वर्ष से दानियालपुर में संतोष सिंह के यहां किराये के मकान में रहती है। आरोपी ने उनकी बेटी को शादी का झांसा दिया। साथ ही अपनी पत्नी को तलाक देने की बात बताई थी। एक मंदिर में माला पहनाकर बेटी से शादी भी की।
विज्ञापन
दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वाराणसी में सारनाथ थाना क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सामने आई हैरान करने वाली वजह
विज्ञापन
पीड़िता की मां के अनुसार, वह लगभग एक वर्ष से दानियालपुर में संतोष सिंह के यहां किराये के मकान में रहती है। आरोपी ने उनकी बेटी को शादी का झांसा दिया। साथ ही अपनी पत्नी को तलाक देने की बात बताई थी। एक मंदिर में माला पहनाकर बेटी से शादी भी की। बेटी तीन माह से गर्भवती है। गत मंगलवार की दोपहर संतोष सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ उनके कमरे पर आया और बेटी को मारापीटा। घर में रखा सामान तोड़ दिया। इस संबंध में सारनाथ थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन