{"_id":"64cb0b00428f53b1db0284b5","slug":"varanasi-rains-weather-changed-due-to-heavy-rains-in-varanasi-people-scared-of-rising-water-level-of-ganga-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Rains: वाराणसी में तेज बारिश से बदला मौसम, गंगा का जलस्तर बढ़ने से सहमे लोग, IMD का अलर्ट!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Rains: वाराणसी में तेज बारिश से बदला मौसम, गंगा का जलस्तर बढ़ने से सहमे लोग, IMD का अलर्ट!
Thu, 03 Aug 2023 07:34 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 03 Aug 2023 07:34 AM IST
सार
वाराणसी में अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है हवा में नमी से सिहरन जैसा अहसास भी होने लगा। मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव के अनुसार मानसून की सक्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में गुरुवार की सुबह झमाझम बारिश से अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। बुधवार को करीब 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही नम हवाओं से मौसम के मिजाज में बदलाव हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी परिसर का ASI सर्वे होगा या नहीं, हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला, हाई अलर्ट पर पुलिस
विज्ञापन
अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है हवा में नमी से सिहरन जैसा अहसास भी होने लगा। मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव के अनुसार मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। अगले दो-तीन दिनों तक तेज बारिश होने के आसार हैं। इस कारण तापमान में भी कमी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन