फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Prisoner escaped due to negligence of district jail personnel

Varanasi : जिला जेलकर्मियों की लापरवाही से भागा बंदी, तलाश में जुटी तीन थानों की पुलिस और क्राइम ब्रांच

Sun, 05 Mar 2023 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Varanasi: Prisoner escaped due to negligence of district jail personnel
demo pic...

वाराणसी के चौकाघाट स्थित जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को धता बताकर शनिवार को एक बंदी भाग निकला। मुक़दमा दर्ज कराने वाली महिला के घर पहुंचा और उसे धमकाया. मामला पुलिस के माध्यम से जिला जेल प्रशासन की जानकारी में आते ही हड़कंप मच गया। लालपुर पांडेयपुर और कैंट थाने की पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच को जेल से भागे  हुए बंदी की तलाश में लगाया गया है।

विज्ञापन


लालपुर निवासी राजू सिंह को बीते 7 फरवरी को एक किशोरी के साथ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। राजू चोरी का अभ्यस्त अपराधी भी है और उसके खिलाफ अलग-अलग आरोपों में लालपुर पांडेयपुर थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


फिलहाल वह जेल कि बैरक नंबर एक में बंद था। बताया जाता है कि जेल में बंदियों से मुलाकात के लिए आने वाले उनके परिजनों और करीबियों के हाथ में जो मुहर लगाई जाती है, वही मुहर राजू ने न जाने कैसे अपने हाथ में लगवा ली थी। दूसरे पहर के मुलाकाती जब जेल से बाहर जाने लगे तो उन्हीं की भीड़ में शामिल होकर जेल पुलिस के कर्मियों को चकमा देते हुए वह बाहर निकल गया। जेल से बाहर निकल कर वह पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता के घर गया और उसे केस वापस लेने के लिए धमकाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने जब इस संबंध में अर्दली बाजार चौकी की पुलिस को सूचना दी तो राजू के जेल से फरार होने का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने राजू के संबंध में जेल प्रशासन से पूछा तो कोई कुछ बता पाने की स्थिति में ही नहीं था। इसके बाद लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस हरकत में आई और राजू की तलाश शुरू की। मामला कमिश्नरेट के अफसरों के संज्ञान में आया तो राजू को तलाश में कैंट और सारनाथ थाने की पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया। 


जेल प्रशासन की तहरीर के आधार पर राजू के खिलाफ लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में जिला जेल के जेलर वीरेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि बंदी मुलाकातियों की भीड़ में भागा है। घटना की जांच कराई जा रही कि किसकी चूक की वजह से वह बाहर निकलने में सफल रहा। दोषी कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed