Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Preparations underway connect Ramnagar port railway station land acquisition process initiated Tengra

वाराणसी: रामनगर बंदरगाह को रेलवे स्टेशन से जोड़ने की तैयारी, टेंगरा में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

Sat, 07 Nov 2026 11:53 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 07 Nov 2026 11:53 AM IST
सार

रामनगर बंदरगाह को रेलवे स्टेशन से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए टेंगरा में 1780 वर्गमीटर जमीन चिह्नित की गई है। जमीन अधिग्रहण से पहले सामाजिक प्रभाव आकलन कराने के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस परियोजना से बंदरगाह और रेलवे के बीच माल ढुलाई की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

विज्ञापन
Varanasi Preparations underway connect Ramnagar port railway station land acquisition process initiated Tengra
वाराणसी के डीएम सत्येंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर बंदरगाह को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की योजना पर जिला प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ानी शुरू कर दी है। सदर तहसील के टेंगरा गांव में 0.1780 हेक्टेयर यानी 1780 वर्गमीटर जमीन चिह्नित की गई है। इस जमीन के अधिग्रहण से पहले सामाजिक प्रभाव का आकलन कराया जाएगा। जिलाधिकारी कार्यालय ने पात्र संस्थाओं से तकनीकी और वित्तीय प्रस्ताव मांगे हैं। प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर तय की गई है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से चार नवंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, टेंगरा गांव की आराजी संख्या 154 की जमीन अधिग्रहण के दायरे में प्रस्तावित है। चयनित संस्था जमीन अधिग्रहण से प्रभावित होने वाले लोगों, परिवारों और उनकी आजीविका पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करेगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

साथ ही अधिग्रहण के सामाजिक और आर्थिक पहलुओं का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। अधिसूचना में सामाजिक प्रभाव आकलन के लिए सरकारी संस्थाओं, विश्वविद्यालयों और पात्र गैर सरकारी संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर तकनीकी और वित्तीय प्रस्ताव जमा करना होगा। 

इसके बाद चयनित एजेंसी मौके पर अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर अधिग्रहण की अगली प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। योजना से माल परिवहन को सुगम बनाने और बंदरगाह की रेल कनेक्टिविटी विकसित करने का लक्ष्य है। तय नहीं है कितनों को मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed