फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi police start campaign for arrest top ten criminals

10 बड़े बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए वाराणसी पुलिस चलाएगी अभियान, ये है सूची

Thu, 23 Aug 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 23 Aug 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
varanasi police start campaign for arrest top ten criminals
- फोटो : अमर उजाला
25 हजार और इससे ज्यादा के इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए वाराणसी पुलिस अभियान चलाएगी। इसका निर्देश एसएसपी ने एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और एसपी क्राइम को दिया है। कहा है कि इसके लिए क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित कर 31 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जाए और इनामी बदमाशों की धरपकड़ की जाए।
विज्ञापन


जिले में मौजूदा समय में पुरस्कार घोषित बदमाशों की संख्या 37 है। इनमें से 10 बदमाश ऐसे हैं, जिन पर घोषित इनाम की राशि 25 हजार और इससे अधिक है। ऐसे बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक अपराध ने दिया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और एसपी क्राइम को कहा है कि अपने पर्यवेक्षण में पुरस्कार घोषित बदमाशों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराएं और 31 अगस्त को कार्रवाई की रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बदमाशों की पुलिस को है तलाश
आदमपुर का रूपेश सेठ, जंसा के दीनदासपुर का मनीष कुमार सिंह, चौबेपुर के धौरहरा का इंद्रदेव सिंह उर्फ बीकेडी, चोलापुर के गोसाईपुर का सुनील यादव, मंडुवाडीह के लहरतारा का अजीम अहमद, कोतवाली की कपिलेश्वर गली का विश्वास शर्मा उर्फ नेपाली, लक्सा की नई बस्ती रामापुरा का दीपक वर्मा उर्फ गुड्डू, लखनऊ के आलमबाग का सलीम उर्फ मुख्तार शेख और गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना के महरूपुर के अताउर रहमान उर्फ बाबू व शहाबुद्दीन।

वर्षों से लापता बदमाशों को पहचानेंगे कैसे

varanasi police start campaign for arrest top ten criminals
बीते साल लहुराबीर क्षेत्र में दरोगा पर नशे में धुत इनामी बदमाश राज कुमार बिंद उर्फ गुड्डू मामा को पुलिस ने पकड़ा तो घंटों तक कोई उसकी शिनाख्त ही नहीं कर पाया था। कुछ ऐसा ही हाल अन्य फरार बदमाशों का भी है।

फरार बीकेडी की बहुत पुरानी एक तथाकथित फोटो पुलिस के पास है तो अताउर रहमान, शहाबुद्दीन, विश्वास नेपाली, अजीम अहमद जैसे जरायम जगत के कुख्यात बदमाश भी लंबे समय से फरार हैं और वे सामने भी आ जाएंगे तो आसानी से पहचान में नहीं आ सकेंगे। ऐसे में वर्षों से लापता बदमाशों की तस्दीक कर उन्हें पुलिस कैसे गिरफ्तार करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed