{"_id":"69689076cc73bf00630042ac","slug":"varanasi-police-four-accused-arrested-28-kg-of-chinese-kite-string-seized-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मौत की डोर' पर एक्शन: वाराणसी में 28 किग्रा चीनी मांझा पकड़ा, चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मौत की डोर' पर एक्शन: वाराणसी में 28 किग्रा चीनी मांझा पकड़ा, चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Thu, 15 Jan 2026 12:30 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:30 PM IST
सार
Varanasi News: चीनी मांझा बिक्री करने वाले दुकानदारों पर लगातार सख्ती की जा रही है, लेकिन शहर में कई जगह इसकी बिक्री की जा रही है। पुलिस ने 28 किग्रा चीनी मांझा पकड़ने के साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जानलेवा चीनी मांझे की बिक्री करने वालों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने अभियान चलाकर बुधवार को तीन थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 28 किलो से अधिक चीनी मांझा बरामद किया गया। पुलिस ने हिदायत दी है कि इसकी बिक्री और उपयोग करने वालों को जेल भेजा जाना तय है।
विज्ञापन
चीनी मांझा बिक्री करने वाले दुकानदार समेत दो आरोपियों को लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने लालपुर मस्जिद वाली गली से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 7.5 किलोग्राम चीनी मांझा बरामद हुआ। लालपुर-पांडेयपुर इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में छोटा लालपुर निवासी विकास गुप्ता और मढ़वा, लमही निवासी विजय पटेल शामिल हैं।
विज्ञापन
उधर, लक्सा पुलिस ने 12.400 किलोग्राम चीनी मांझा बिक्री के आरोपी किशन सिंह को औरंगाबाद पुलिस चौकी के पीछे अहिरानी गली के पास से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जद्दूमंडी का निवासी है। वह अहिरानी गली में सफेद बोरी में चीनी मांझा रखकर बिक्री कर रहा था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: वाराणसी में चीनी मांझे ने 10 राहगीरों को किया लहूलुहान, मफलर-जैकेट ने बचाई जान
वहीं, भेलूपुर पुलिस ने चीनी मांझा बिक्री करने के आरोपी राज सरोज को शिवरतनपुर चूना वाली गली से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10 किलो मांझा (30 अंटा) बरामद हुआ। भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चूना वाली गली, शिवरतनपुर निवासी राज सरोज अपनी दुकान से चीनी मांझा बिक्री कर रहा था।