वाराणसी पुलिस की कार्रवाई: मुठभेड़ में गौ- तस्कर बिल्ला गिरफ्तार, बिहार से किराये पर गाड़ी लेकर करता था तस्करी
Varanasi News: वाराणसी पुलिस ने गौ- तस्कर को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस उसे पिछले हफ्ते से तलाश रही थी। गोवंश लदे पिकअप को छोड़कर फरार हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पशु तस्करी का आरोपी रियाज उर्फ बिल्ला को बड़ागांव पुलिस ने सोमवार की रात करीब 2 बजे फुलवरिया-कुंभापुर मोड़ के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए।
ये है पूरा मामला
एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार ने बताया कि जौनपुर बरसठी थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी रियाज उर्फ बिल्ला 9 जुलाई को बाबतपुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान फरार हो गया था। प्राथमिक विद्यालय चकखरावन के पास से पुलिस ने पिकअप वाहन से 9 संरक्षित पशु बरामद किए गए थे।
बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में रियाज का नाम सामने आया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। इस बीच सूचना मिली कि वह फुलवरिया-कुंभापुर मोड़ से कहीं भागने के फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी की तो वह फायर किया। पुलिस की जवाब कार्रवाई में उसे गोली लगी।
इसे भी पढ़ें; Ballia News: यूपी के इस मंत्री को गोली मारने की मिली धमकी, करणी सेना के जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वाहन किराए पर लेकर पशु तस्करी के लिए कराता था उपलब्ध
एसीपी पिंडरा के मुताबिक पूछताछ में रियाज उर्फ बिल्ला ने बताया कि वह पिछले कई साल से पशु तस्करी से जुड़ा है और पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। किराए के मकान लेकर लगातार अपना ठिकाना बदलता रहता है। रियाज ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के भभुआ दरौली निवासी गोविंद सिंह के लिए काम करता है।
वाहन किराए पर लेकर उसे पशु तस्करी के लिए उपलब्ध कराता है। गोविंद सिंह के कहने पर मिर्जामुराद के साधू कुटिया निवासी असलम के साथ एक और खेप ले जाने के लिए आया था। पूर्व में वह लालू यादव (कुसमुरा), धर्मेंद्र यादव (खरावन) और अरुण कुमार पटेल (भरतपुर) के साथ मिलकर पशु तस्करी कर चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.