{"_id":"5b7eda3042c7924639037043","slug":"varanasi-police-arrested-wanted-criminal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आठ साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार, जगह, नाम और धर्म बदल कर रह रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार, जगह, नाम और धर्म बदल कर रह रहा था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
2010 में लाइसेंसी बंदूक से हत्या कर भाग गया था घर से, रह रहा था जौनपुर में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगह, नाम और धर्म बदल कर रहे 25 हजार के इनामी बदमाश वाराणसी के कपसेठी निवासी कल्लू उर्फ नरेंद्र नट उर्फ मुस्तकीम को पुलिस ने खालिसपुर रेलवे क्रासिंग से बुधवार की रात गिरफ्तार किया। कल्लू के पास से पुलिस ने एक तमंचा और दो कारतूस बरामद कर उसे गुरुवार को जेल भेज दिया।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि 2010 में फूलपुर थाना के तिवारीपुर बेलवा गांव निवासी कृपाशंकर तिवारी की हत्या कल्लू ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से की थी। इसके बाद कृपाशंकर की बाइक लेकर कल्लू फरार हो गया था। थानाध्यक्ष फूलपुर को हाल के दिनों में सूचना मिली थी कि कल्लू क्षेत्र में आता-जाता है और इसी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में कल्लू ने बताया कि हत्या करने के बाद वो कुछ दिन तक इधर-उधर भटका। इसके बाद उसने अपना नाम मुस्तकीम रखा और दूसरी शादी करके जौनपुर जिले के शाहगंज थाना अंतर्गत मियांपुर बकुची गांव में रहने लगा। कल्लू मियांपुर बकुची और आसपास के क्षेत्र में बर्फ बेचने के साथ ही ऑटो चालकों से रुपये छीन लेने जैसी छोटी वारदातों में संलिप्त रहा लेकिन पुलिस के सामने कभी उसका नाम नहीं आया।

काम अच्छा किया लेकिन आधा-अधूरा, सुने फटकार
यूपी पुलिस
इंस्पेक्टर फूलपुर ने इनामी कल्लू को गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन साक्ष्य संकलन का काम सही से नहीं किया। कल्लू ने बताया कि उसने अपना फर्जी आधार कार्ड और मतदाता परिचय पत्र बनवा रखा है लेकिन दोनों को फूलपुर पुलिस ने बरामद करने का प्रयास नहीं किया। यह दस्तावेज मुकदमे के विचारण के दौरान काम आते।
इसे लेकर एसएसपी और एसपी ग्रामीण ने इंस्पेक्टर फूलपुर के साथ ही सीओ पिंडरा पर नाराजगी जताई। इंस्पेक्टर फूलपुर को फटकारते हुए कहा कि कार्रवाई ऐसी हो कि अपराधी को कड़ी सजा मिले। साथ ही, धोखाधड़ी और कूटरचना का मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इसी तरह प्रेसवार्ता में एसएसपी पहुंच गए और लगभग 20 मिनट तक विज्ञप्ति का पता ही नहीं चला। इसे लेकर भी मौजूद अधिकारियों ने इंस्पेक्टर फूलपुर पर नाराजगी जताई।