वाराणसी: पुलिस इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग कर रहा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, नशीला पदार्थ खिलाकर दिया वारदात को अंजाम, दो साल से थी तलाश
पुलिस के अनुसार, वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र की बजरडीहा चौकी पर तैनात रहे उमराव खान ने नशीला पदार्थ खिलाकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पीटीसी सीतापुर में पुलिस इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग कर रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी की भेलूपुर थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी इंस्पेक्टर को पीटीसी सीतापुर से गिरफ्तार किया है। वह वहां पर इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग कर रहा था। आरोपी उमराव खान सहित चार के खिलाफ भेलूपुर थाने 2020 में सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। उस समय आरोपी मऊ जिले में तैनात था। मुकदमा दर्ज होने के इसके बाद तत्कालीन मऊ एसपी रहे अनुराग आर्या ने निलंबित कर दिया था।
भेलूपुर थाना पुलिस आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर वाराणसी ले आई। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें- सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: सड़क चौड़ीकरण में लापरवाही का नतीजा, दो दोस्तों ने गंवाई जान
वाराणसी में तैनाती के दौरान किया दुष्कर्म
पीड़िता के अनुसार, करीब चार साल पहले वाराणसी के भेलूपुर थाने की बजरडीहा चौकी पर दरोगा उमराव खान तैनात था। इसी दौरान उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दरोगा उमराव, बजरडीहा क्षेत्र के मैनुद्दीन व मो. इब्राहिम ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।
ये भी पढ़ें- वाराणसी: बीएचयू अस्पताल में मरीजों के लिए शुरू हुई निशुल्क अटल सेवा 'बीमारी' हालत में, नहीं हो पा रही सही से देख-रेख
सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो
आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करते रहे। उसने तीनों की करतूतों का विरोध किया तो बजरडीहा क्षेत्र के ही मो. शाहिद ने सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल कर दिया था। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि एक टीम सीतापुर गई थी, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।