फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two friends died in road accident negligence in road widening in sonbhadra

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: सड़क चौड़ीकरण में लापरवाही का नतीजा, दो दोस्तों ने गंवाई जान

Wed, 15 Sep 2021 12:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Sep 2021 12:37 PM IST
सार

बीच सड़क में लगे बिजली के पोल से बाइक टकरा गई, जिससे दोनों दोस्तों की मौत हो गई। युवक विंध्याचल से लौट रही मां को घर लाने के लिए दोस्त के साथ जा रहा था।

विज्ञापन
Two friends died in road accident negligence in road widening in sonbhadra
जयप्रकाश और संजय, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के घोरावल में सड़क चौड़ीकरण में लापरवाही का खामियाजा दो दोस्तों को अपनी जान गंवाकर भुगतना पड़ा है। मधुपुर-घोरावल मार्ग पर बीच सड़क लगे विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना मंगलवार की देर रात की है।

विज्ञापन


दोनों दोस्त बाइक से घोरावल जा रहे थे। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मां को लाने जा रहा था युवक
जानकारी के अनुसार, करमा थाना क्षेत्र के तिलौली कला गांव निवासी संजय मौर्य(26) की मां मंगलवार को विंध्याचल धाम गई थीं। देर रात वह बस से लौट रही थीं। मां को घर लाने के लिए संजय गांव निवासी अपने दोस्ते जयप्रकाश मौर्य(19) को साथ लेकर बाइक से घोरावल के लिए निकला। मधुपुर-करमा-घोरावल मार्ग पर पिड़रिया गांव के पास बीच सड़क पर लगे पोल में उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वाराणसी: पुलिस इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग कर रहा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, नशीला पदार्थ खिलाकर दिया वारदात को अंजाम, दो साल से थी तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट न होने से लगी गंभीर चोट

हेलमेट न होने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को घोरावल सीएचसी पहुंचाया। उधर, हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें- वाराणसी: बीएचयू अस्पताल में मरीजों के लिए शुरू हुई निशुल्क अटल सेवा 'बीमारी' हालत में, नहीं हो पा रही सही से देख-रेख    

बड़ी संख्या में ग्रामीण सीएचसी पहुंच गए। लोगों ने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण के बाद बिजली के पोल सड़क के किनारे शिफ्ट नहीं किए गए हैं। इस कारण पोल बीच में ही रह गए हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed