{"_id":"68ecd84b1235df672a01c509","slug":"varanasi-police-arrested-accused-and-recovered-69-kg-of-illegal-firecrackers-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 किलो अवैध पटाखा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 किलो अवैध पटाखा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Mon, 13 Oct 2025 04:17 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 13 Oct 2025 04:17 PM IST
सार
वाराणसी जिले की पुलिस त्योहारों को देखते हुए अलर्ट मोड में है। ऐसे में शहर के अलग- अलग इलाकों में गश्त कर अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
अवैध पटाखे के साथ युवक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले की दशाश्वमेध पुलिस ने सोमवार को अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 69 किलो अवैध पटाखा बरामद किया है। साथ ही मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान यूसुफ खान उर्फ रज्जू (निवासी पत्थर गली, थाना चौक) के रूप में हुई। अवैध पटाखों की बरामदगी पत्थर गली नई सड़क क्षेत्र से मालवाहक पिकअप वाहन से की गई।
विज्ञापन
दशाश्वमेध थाना अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन