Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Can Flag Off Kashi-Ayodhya Vande Bharat Express Know Schedule Date

Varanasi: काशी-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा सकते हैं पीएम मोदी, रेलवे ने तेज कीं तैयारियां

Sat, 09 Dec 2023 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Dec 2023 05:52 AM IST
सार

PM Modi Varanasi Visit: दो दिवसीय दौरे पर 17 दिसंबर को काशी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल इस संबंध में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन
PM Modi Can Flag Off Kashi-Ayodhya Vande Bharat Express Know Schedule Date
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : PTI

विस्तार

श्रीकाशी विश्वनाथ की नगरी काशी से श्रीराम की नगरी अयोध्या सेमी हाईस्पीड वंदे भारत से जुड़ जाएगी। ट्रेन का रैक भी चेन्नई स्थित आईसीएफ फैक्ट्री में बनकर तैयार है। इस वंदे भारत ट्रेन के अंदर अयोध्या के ऐतिहासिक धरोहरों और श्रीराम के चित्र भी होंगे। 

विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर 17 दिसंबर को काशी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल इस संबंध में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस ट्रेन के संचालन का प्रस्ताव छह माह पूर्व रेलवे बोर्ड को भेजा गया था। 
विज्ञापन

पीएम मोदी 17 दिसंबर को शाम करीब चार बजे वाराणसी पहुंचेंगे और बाबतपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग ही नदेसर स्थित छोटी कटिंग मेमोरियल के मैदान में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। यहां से वे नमो घाट पर जाएंगे और काशी तमिल संगमम का विधिवत उद्घाटन करेंगे। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के बाद पीएम बरेका में रात्रि प्रवास करेंगे। अगले दिन 18 दिसंबर को उमरहा में स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन करेंगे। यहां पीएम मोदी मौजूद भक्तों को संबोधित करेंगे। यहां से पीएम सेवापुरी के बरकी गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया बरकी का निरीक्षण

पीएम मोदी की रैली के लिए चयनित बरकी गांव का शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने निरीक्षण किया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली के लिए यह स्थान उपयुक्त है। 18 दिसंबर के आयोजन की तैयारियां शुरू करा दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed