{"_id":"5ed2b2d78ebc3e9033370bcd","slug":"varanasi-patrakarita-diwas-city-news-vns52754854","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारिता की चुनौतियों और संभावनाओं पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारिता की चुनौतियों और संभावनाओं पर मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएस आई) वाराणसी चैप्टर की ओर से हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित नेशनल वेबिनार में हिंदी पत्रकारिता की भूमिका, उसकी चुनौतियों और संभावनाओं पर वक्ताओं ने विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार पदमपति शर्मा और प्रेस काउंसिल आफ इंडिया के वरिष्ठ सदस्य जय शंकर गुप्ता ने पत्रकारिता के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से लेकर अब तक के गौरवशाली अतीत और वर्तमान समय में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही हिंदी पत्रकारिता के भविष्य की भी चर्चा की।
अतिथियों का स्वागत करते हुए पीआरएस आई वाराणसी चैप्टर के अध्यक्ष प्रो (डॉ) राज कुमार सिंह ने वेबिनार के उद्देश्यों की चर्चा की। इस दौरान बीएचयू से प्रो.अनुराग दवे,माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से प्रो.संजीव गुप्ता ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम की विषय स्थापना पीआरएस आई के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र मेहता और धन्यवाद ज्ञापन वाराणसी चैप्टर के उपाध्यक्ष डॉ प्रभाशंकर मिश्रा ने किया।करीब 3 घंटे तक चले इस राष्ट्रीय वेबिनार में समस्त भारतवर्ष से प्रतिभागियों ने भाग लेकर वक्ताओं से अपने सवाल भी पूछे।