{"_id":"6380393456fbb530df3be16b","slug":"varanasi-outrage-over-polling-stations-being-made-far-away-writing-a-letter-to-the-dm-demanding-changes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: मतदान केंद्र दूर बनाए जाने से आक्रोश, डीएम को पत्र लिखकर बदलाव कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: मतदान केंद्र दूर बनाए जाने से आक्रोश, डीएम को पत्र लिखकर बदलाव कराने की मांग
Fri, 25 Nov 2022 09:11 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 25 Nov 2022 09:11 AM IST
सार
मतदाताओं का आरोप है कि पहले इन दोनों गांव के मतदान केंद्र पास के ही स्कूल में बनते रहे। नजदीक मतदान केन्द्र होने की वजह से मतदान का प्रतिशत अधिक रहता रहा। अधिकारियों द्वारा जारी वोटर लिस्ट में भिखारीपुर खुर्द व भिखारीपुर कलां का मतदान स्थल बरेका इंटर कॉलेज निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
वाराणसी में मतदान
- फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणासी नगर निगम के चुनाव की घोषणा की तैयारियां निर्वाचन आयोग की तरफ से शुरू हो गई हैं। 79 गांव सभाओं व रामनगर पंचायत को नगर सीमा में जोड़कर पहली बार कई नए वार्ड का गठन किया गया है। नगर निगम में नवसृजित वार्ड भिखारीपुर, जलालीपट्टी व बरेका परिसर को मिलाकर बनाया गया है। इनमे भिखारीपुर खुर्द व भिखारीपुर कलां गांव को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
मतदाताओं का आरोप है कि पहले इन दोनों गांव के मतदान केंद्र पास के ही स्कूल में बनते रहे। नजदीक मतदान केन्द्र होने की वजह से मतदान का प्रतिशत अधिक रहता रहा। अधिकारियों द्वारा जारी वोटर लिस्ट में भिखारीपुर खुर्द व भिखारीपुर कलां का मतदान स्थल बरेका इंटर कॉलेज निर्धारित कर दिया गया है। यह जानकारी होते ही ग्रामवासियों में मतदान को लेकर निराशा व्याप्त है।
विज्ञापन
भिखारीपुर के पूर्व प्रधान दिनेश सिंह ने बताया कि जहां एक तरफ चुनाव आयोग अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को सुविधा देने का आदेश जारी करती है वहीं दूसरी तरफ स्थानीय अधिकारी मनमाना आदेश पारित कर लोगो के सामने मताधिकार का प्रयोग करने में समस्या पैदा कर रहें। अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नही हुआ तो वोट प्रतिशत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। पूर्व प्रधान दिनेश सिंह ने बताया कि इस मामले में मैंने जिलाधिकारी व जोनल अधिकारी को पत्र देकर पूर्व की भांति ही मतदान केंद्र नजदीक के स्कूल में बनाने की मांग की है।
विज्ञापन