फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Youth heading out to buy sweets dies bike crashes wall teenager loses life road accident

Varanasi News: मिठाई लेने गए युवक की बाइक दीवार से टकराई, मौत; सड़क हादसे में किशोर की गई जान

Wed, 20 May 2026 03:17 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 20 May 2026 03:17 PM IST
सार

Varanasi Accident: वाराणसी में पंचकोशी मार्ग पर दो सड़क हादसों में ट्रक चालक राजेश यादव और किशोर जुनैद उर्फ बाबू की मौत हो गई। राजेश की बाइक दीवार से टकरा गई, जबकि जुनैद को पिकअप ने कुचल दिया। हादसों के बाद स्थानीय लोगों ने पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर भारी वाहनों पर रोक और गति नियंत्रण की मांग उठाई है।

विज्ञापन
Varanasi News Youth heading out to buy sweets dies bike crashes wall teenager loses life road accident
जुनैद की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: बड़ागांव थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में पंचकोशी मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई, जिससे बाइक सवार राजेश यादव (42) की मौत हो गई। घटना उस वक्त की है जब राजेश की पत्नी पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पंचकोशी यात्रा पर निकली थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। 

विज्ञापन


राजेश यादव ट्रक चालक था। 15 दिन बाद सोमवार रात अपने घर लौटा था। परिवार में खुशी का माहौल था। मंगलवार सुबह घर आए ससुर के लिए वह रिंग रोड चौराहे से नाश्ता और मिठाई लेने गए थे। परिवार के लोग उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन घर से महज 100 मीटर पहले ही हादसा हो गया। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लौटते समय बाइक पर रखी मिठाई सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे एक राहगीर ने उन्हें आवाज देकर इसकी जानकारी दी। बताया जाता है कि जैसे ही राजेश पीछे मुड़कर देखने लगे, उनका संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह सड़क पर गिर पड़े। लोगों की मदद से घायल राजेश को तुरंत बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेश की पत्नी सुनीता यादव महिलाओं के साथ भैरवनाथ मंदिर पहुंची ही थीं कि उन्हें पति की मौत की खबर मिली।

सूचना मिलते ही वह बदहवास हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। उनके साथ गई गांव की 24 महिलाओं ने भी यात्रा बीच में ही छोड़ दी। राजेश मिलनसार थे। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों  लकी यादव (17) और गोलू यादव (15)  को छोड़ गए । थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से थाने में कोई सूचना नहीं दी गई थी। ट्रॉमा सेंटर में मौत होने के बाद कानूनी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सड़क हादसे में किशोर की मौत, पंचकोशी मार्ग पर भारी वाहनों पर रोक की मांग
राजातालाब क्षेत्र में मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में जुनैद उर्फ बाबू (15) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बीरभानपुर ओदार गांव के पास सड़क पार करते समय पिकअप ने किशोर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। जुनैद उर्फ बाबू रानी बाजार का  निवासी था। 

घटना पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर दोपहर 1 बजे हुई। पुलिस ने कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार, जुनैद सावधानीपूर्वक सड़क पार कर रहा था, लेकिन वाहन की रफ्तार काफी तेज और अनियंत्रित थी। लोगों ने बताया कि हादसे में अन्य राहगीर भी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। 

मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और उसकी चार बहनें हैं। पिता जमील ने अज्ञात चारपहिया वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी दयाराम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने और छोटे वाहनों की गति नियंत्रित करने की मांग उठाई है। 

मलमास के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंचकोशी परिक्रमा कर रहे हैं। ऐसे में कंदवा, भीमचंडी, राजातालाब और जंसा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर, पिकअप और मालवाहक वाहनों के कारण पदयात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई श्रद्धालु सड़क किनारे रात्रि विश्राम और भोजन बनाते हैं, जिससे मार्ग संकरा हो जाता है। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही बड़ी दुर्घटनाओं को न्योता दे सकती है। समाजसेवियों ने जिला प्रशासन से परिक्रमा अवधि के दौरान भारी वाहनों पर प्रतिबंध और जगह-जगह पुलिस तैनात कर गति नियंत्रण सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed