फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News samajwadi party people meets shop owners accuses them of destroying heritage of kashi

Varanasi News: दुकान मालिकों से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, काशी की धरोहरों को नष्ट करने का आरोप

Fri, 20 Jun 2025 05:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 05:44 AM IST
सार

सपाजनों ने कहा कि जिला प्रशासन ने इतनी बड़ी संख्या में दुकानदारों को उजाड़ कर इन्हें व इनके परिवार को भुखमरी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया गया है। यदि इन दुकानदारों को पुनर्स्थापित नहीं किया गया तो यह लोग भूखे मरेंगे या आत्महत्या करने के लिए मजबूर होंगे।

विज्ञापन
Varanasi News samajwadi party people meets shop owners accuses them of destroying heritage of kashi
सपा सांसद वीरेंद्र सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने किया तंज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: चंदौली से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को एक प्रतिनिधिमंडल लंका पर जमींदोज दुकान के मालिकों से मिला। सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में काशी के धरोहरों एवं मूल स्वरूप को नष्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन


रविदास गेट लंका चौराहे पर दो दिन पहले 42 दुकानें ध्वस्त की गई थीं। अब सपा का प्रतिनिधिमंडल दुकानदारों की पीड़ा जानने पहुंचा। उपस्थित दुकानदारों ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को बताया कि शनिवार तक दुकान खाली करने के लिए कहा गया था, लेकिन मंगलवार को दुकानें ध्वस्त कर दी गईं। 
विज्ञापन


कहा कि यदि दोबारा स्थापित नहीं किया गया तो परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा। सिर्फ रामलीला परिसर की दुकानों को ही गिराया गया है। जबकि पूरे एरिया में कहीं भी कोई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की गई है। सपा सांसद ने कहा कि यह तरीका अन्याय पूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन ने इतनी बड़ी संख्या में दुकानदारों को उजाड़ कर इन्हें व इनके परिवार को भुखमरी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता संतोष यादव, मनीष सिंह एडवोकेट, हरीश मिश्रा, अजय फौजी, संजय मिश्रा, उमेश प्रधान, सत्य प्रकाश सोनकर सोनू, आकाश मौर्य, ओपी पटेल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed