फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi news in one click Young man body found in room no protest will without information

एक क्लिक में वाराणसी की प्रमुख खबरेंः कमरे में मिली युवक की लाश, बिना सूचना नहीं होगा धरना-प्रदर्शन

Mon, 15 Jul 2024 07:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 07:58 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में सोमवार को अपराध के साथ अन्य खबरें भी रहीं। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के पहाड़ी में बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, काशी विद्यापीठ प्रशासन ने अब छात्रों के लिए नया आदेश जारी किया है। इसके अनुसार, अब बिना सूचना के धरना-प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। आइए पढ़ते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
Varanasi news in one click Young man body found in room no protest will without information
वाराणसी की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के पहाड़ी में एक बंद कमरे में सोमवार को इमरान (27) का शव मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बेलवरिया (चांदमारी) निवासी इमरान दोस्त विष्णु के कहने पर पहाड़ी स्थित एक सैलून में काम करने आया था। 

विज्ञापन


रविवार को उसने झीरू पटेल के मकान में एक कमरा किराये पर लिया था। सोमवार सुबह कमरे का दरवाजा न खुलने पर मकान मालिक ने इमरान के साले को सूचना दी। 112 नंबर पर फोन कर पुलिस भी बुलाई। 
विज्ञापन


बरेका पुलिस चौकी के सिपाहियों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि इमरान जमीन पर मृत पड़ा था। उसके ऊपर फर्राटा पंखा गिरा हुआ था। आशंका जताई गई है कि करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष के नाम पर चार हजार रुपये की ठगी
वाराणसी के लालपुर*पांडेयपुर थानाध्यक्ष के नाम पर गोइठहां, रिंग रोड निवासी एक युवक से चार हजार रुपये ठग लिए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

भुक्तभोगी अरविंद गिरि ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन के अपहरण के आरोप में रविवार को लालपुर पांडेयपुर थाने में राकी कश्यप उर्फ सिकंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को एक मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें खुद को लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष बताया। 

कहा कि लड़की का पता चल गया है, लेकिन उसको लाने के लिए जो वाहन जाएगा उसके डीजल का पैसा तुम्हें जमा करना होगा। अरविंद ने फोन करने वाले की बात पर विश्वास कर चार हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिया। इसके बाद उससे और पैसा मांगा जाने लगा तो उन्हें शंका हुई और वह लालपुर पांडेयपुर थाने गए। उन्होंने थानाध्यक्ष राजकुमार से पूरी बात बताई। थानाध्यक्ष ने मोबाइल नंबर की मदद से जालसाज को पकड़ कर कार्रवाई की बात कही है।

तेंदुई गांव में घटतौली का वीडियो वायरल, जांच के आदेश
अनाज वितरण के दौरान तेंदुई गांव में सोमवार को कोटेदार के घटतौली का वीडियो वायरल हुआ। आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक राजातालाब गुलाब यादव ने मामले में जांच के आदेश दिए। कोटेदार के यहां अनाज वितरण के दौरान इलेक्ट्रिक कांटा पर अलग बोरी से राशन दिया जा रहा था। 

एक लाभार्थी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें उनसे घटतौली का जिक्र किया। जांच अधिकारी ने कहा कि जांच में वीडियो सही पाया गया तो कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस और निगम ने हटवाए अतिक्रमण
पुलिस और नगर निगम ने मिलकर सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कचहरी से सर्किट हाउस, जेपी मेहता तक और मालवीय प्रतिमा से रश्मि नगर मोड़ तक सड़क से ठेले खोमचे वालों को हटवाया गया।

अनाउंसमेंट कर चेतावनी दी कि गई दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान एक गाड़ी सामान जब्त कर जुर्माना भी लगाया गया। इस दौरान कई अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण को तोड़कर सड़क और पटरी खाली करवाई। 

काशी विद्यापीठ : बिना सूचना के धरना-प्रदर्शन करने पर होगी कार्रवाई
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अब बिना पूर्व सूचना के धरना-प्रदर्शन, जुलूस निकालने आदि गतिविधियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय के नए चीफ प्राॅक्टर प्रो. केके सिंह ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि कोई छात्र या संगठन ऐसे कार्य करता है तो इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

प्रो. सिंह ने कहा कि छात्र विश्वविद्यालय से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान लिए सबसे पहले अपने संकाय, विभाग या संबंधित अधिकारी से संपर्क करेंगे। अनुशासन और सुरक्षा के मद्देनजर संकायाध्यक्ष/विभागाध्यक्ष कुलानुशासक को भी अवगत कराएंगे। संकाय या विभाग से कार्य का निस्तारण न होने की स्थिति में चीफ प्रॉक्टर को अवगत कराया जाए। 

राष्ट्र गौरव और पर्यावरण की परीक्षा 16 जुलाई को
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बीए मास कम्यूनिकेशन, बीएफए और बी म्यूज के छात्र-छात्राओं की राष्ट्र गौरव एवं पर्यावरण की परीक्षा 16 जुलाई को होगी। विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि राष्ट्र गौरव की परीक्षा सुबह नौ बजे से 11 बजे तक होगी। वहीं, पर्यावरण की परीक्षा दोपहर दो से चार बजे तक आयोजित की जाएगी। 

नौ घंटे कटी बिजली, थाने में मोबाइल की रोशनी में हुआ काम
शिवपुर क्षेत्र में सोमवार को नौ घंटे तक बिजली कटने से लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका असर थाने के कामकाज पर भी देखने को मिला। दोपहर 12 बजे कटी बिजली रात 9 बजे आई। ऐसे में थाने में मोबाइल की रोशनी में पुलिसकर्मियों को काम करना पड़ा।

बिजली कटौती से शिवपुर यादव बस्ती, कादीपुर आदि जगह लोगों के सामने पीने के पानी का संकट हो गया। एसडीओ एमके राय ने बताया कि कबीर मठ के अंदर हाइटेंशन पोल गिर गया था, इस वजह से तीन ट्रांसफाॅर्मर बंद थे। रात नौ बजे आपूर्ति बहाल की गई।

छित्तूपुर में कार और बाइक को लगी टक्कर, हंगामा
लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर में सोमवार की रात एक कार चालक ने एक अन्य कार और बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। इसे लेकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने टक्कर मारने वाली कार को घेर कर हंगामा शुरू कर दिया। 

टक्कर मारने वाली कार में सवार लोग नशे में धुत थे और स्थानीय लोगों ने उनकी पिटाई की। सूचना पाकर लंका थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो टक्कर मारने वाली कार में सवार चार लोग भीड़ का फायदा उठा कर भाग गए। 

वहीं, एक युवक पकड़ा गया और पुलिस उसे लंका थाने ले गई। इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि हिरासत में लिया गया गया युवक चंदौली का रहने वाला है। चालक के संबंध में पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा और कार को सीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed