Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Four new flatted factories in Kashi 72 units will operate under one roof

Varanasi News: काशी में बनेंगी चार नई फ्लैटेड फैक्टरियां, एक छत के नीचे चलेंगी 72 इकाइयां; जानें खासियत

Fri, 23 Jan 2026 10:16 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 23 Jan 2026 10:16 AM IST
सार

UP News: फैक्टरियों के बनने से कम जगह में अधिक औद्योगिक इकाइयां संचालित हो सकेंगी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होगा औद्योगिक विस्तार: शहर के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने की योजना है।

विज्ञापन
Varanasi News Four new flatted factories in Kashi 72 units will operate under one roof
डीएम सत्येंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: जिले में नए उद्योगों की स्थापना और सूक्ष्म व लघु उद्यमियों के लिए जमीन की समस्या अब जल्द ही खत्म होने वाली है। जिला प्रशासन ने शहर और ग्रामीण इलाकों में चार फ्लैटेड फैक्टरी (बहुमंजिला औद्योगिक परिसर) बनाने की योजना तैयार की है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में सभागार में हुई उद्योग बंधु की बैठक के दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने यूपीसीडा और उद्योग विभाग के अधिकारियों को जमीनों का सर्वे करने और डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वाराणसी के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र चांदपुर में दो फ्लैटेड फैक्ट्रियां प्रस्तावित हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि यहां उद्योग विभाग के पास पहले से ही दो भूखंड हैं। एक भूखंड का प्रस्ताव विभाग की ओर से शासन को भेजा जा चुका है, जबकि उसी क्षेत्र में बेकार पड़ी 3000 वर्ग मीटर की एक अन्य जमीन का नया प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

हुई विस्तृत चर्चा

जिलाधिकारी ने यूपीसीडा को राजातालाब और पिंडरा में भी एक-एक फ्लैटेड फैक्टरी के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का सर्वे करने को कहा है। इन क्षेत्रों में फैक्टरिया बनने से स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अपने गांव के नजदीक ही रोजगार मिलेगा। प्लग एंड प्ले सिस्टम पर आधारित होंगी इकाइयां: उद्योग विभाग के संयुक्त आयुक्त मोहन कुमार शर्मा ने बताया कि सभी इकाइयां प्लग एंड प्ले सिस्टम पर होंगी। 

सरकार उद्यमियों को पूरी इकाई तैयार कर देगी। फ्लैटेड फैक्ट्री में 6 फ्लोर पर 72 इकाइयां विकसित की जाएंगी। बनारसी साड़ी से लेकर कपड़े, लकड़ी के खिलौने, ऑर्गेनिक फूड समेत कई उत्पाद तैयार हो सकेंगे। उद्यमियों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। इसमें गाड़ियों के पार्किंग से लेकर लिप्ट की भी व्यवस्था होगी। 

विज्ञापन

यह है फ्लैटेड फैक्टरी
फ्लैटेड फैक्टरी एक बहुमंजिला इमारत होती है, जहां एक ही छत के नीचे अलग-अलग फ्लोर पर कई छोटी औद्योगिक इकाइयां काम कर सकती हैं। यह मॉडल उन शहरों के लिए वरदान है जहां औद्योगिक भूमि की कमी है। इसमें बिजली, पानी, सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण जैसे बुनियादी संसाधन साझा होते हैं, जिससे उद्यमियों की लागत कम आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed