फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News E-rickshaws will run zone wise, will be identified by color stickers

Varanasi: शहर में बढ़ रहे ई रिक्शा, ट्रैफिक पुलिस ने निकाली तरकीब; अब इन दो नियमों के अनुसार चलेंगे

Fri, 05 Jan 2024 08:26 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 05 Jan 2024 08:26 AM IST
सार

एडीसीपी ट्रैफिक राजेश पांडेय ने बताया कि शहर में 20437 ई-रिक्शा और 2800 ऑटो हैं। वहीं अन्य जनपदों से करीब 22 से 24 हजार चार पहिया वाहन और करीब 32 हजार दो पहिया वाहनों का आवागमन होता है। इस कारण बार-बार लगने जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सर्वप्रथम ई-रिक्शा के रूट का निर्धारण किया गया।

विज्ञापन
Varanasi News E-rickshaws will run zone wise, will be identified by color stickers
ई रिक्शा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में बढ़ती ई-रिक्शा की संख्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें जोन वार चलवाने का निर्णय लिया है। शहर को रेड, येलो, ऑरेंज आर पिंक जोन में बांटकर ई-रिक्शा चलाया जाएगा। अपने निर्धारित जोन से बाहर जाने पर ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन

एडीसीपी ट्रैफिक राजेश पांडेय ने बताया कि शहर में 20437 ई-रिक्शा और 2800 ऑटो हैं। वहीं अन्य जनपदों से करीब 22 से 24 हजार चार पहिया वाहन और करीब 32 हजार दो पहिया वाहनों का आवागमन होता है। इस कारण बार-बार लगने जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सर्वप्रथम ई-रिक्शा के रूट का निर्धारण किया गया। इस संबंध में बीते 30 दिसंबर को एक बैठक कर ई-रिक्शा स्वामियों से रूट विभाजन के सुझाव मांगे गए। इसके बाद तय हुआ कि रेड जोन में थाना जैतपुरा, आदमपुर एवं कोतवाली क्षेत्र, ऑरेंज जोन में थाना लक्सा, चेतगंज, सिगरा, दशाश्वमेघ, एवं चौक क्षेत्र और येलो जोन में थाना भेलूपुर क्षेत्र और पिंक जोन में थाना चितईपुर एवं लंका क्षेत्र में रहने वाले वाहन स्वामी के टोटो ही चल सकेंगे। यातायात पुलिस द्वारा क्यूआर कोड युक्त कलर स्टीकर निशुल्क टोटो के दोनों ओर लगाया जाएगा। इसके लिए 10 जनवरी से पुलिस लाइन में कैंप लगाकर कागजात का सत्यापन करने के बाद स्टीकर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

36 वाहन सीज, 2753 का किया चालान

एडीसीपी ट्रैफिक राजेश पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहर में सघन अभियान चलाकर 2789 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसमें 36 वाहनों को सीज किया गया तथा 2753 वाहनों का चालान किया गया। इनमें हेलमेट न होने पर 1767, बाइक पर तीन सवारी पर 89, नो पार्किंग पर 279, सीट बेल्ट न लगाने पर 14, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 105, मोबाइल प्रयोग करने पर 4, ब्लैक फिल्म पर 8 और अन्य धाराओं में 487 वाहनाें का चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed