फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: Dividers will be one meter wide, saplings will be planted

Varanasi News:एक मीटर चौड़े होंगे डिवाइडर, लगाए जाएंगे पौधे

Wed, 22 May 2024 03:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News: Dividers will be one meter wide, saplings will be planted
शहर के डिवाइडरों को चौड़ा करने के साथ इनका सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए डिवाइडरों पर शोभा बढ़ाने वाले पौधों के गमले लगाए जाएंगे। डिवाइडरों पर लोहे की पाइप पर गमले के आकार की जाली लगाई जा रही है। इसी जाली में पौधों के साथ गमले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


अभी डिवाइडर पर केवल लाइट रिफ्लेक्शन लगे हैं और उन्हें काले और पीले रंग से रंगा गया है। अब इनकी चौड़ाई एक मीटर की जाएगी। इन डिवाइडरों के बीच में शोभा बढ़ाने वाले पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही बीच में लगे बिजली और स्ट्रीट लाइट आदि के खंभों को हटाकर किनारे किया जाएगा। शहर के रवींद्रपुरी, लंका, बरेका, ककरमत्ता के आसपास के डिवाइडरों को चौड़ा किया गया है। इनपर लोहे की जाली भी लगाई जा रही है। इन पौधों को प्रतिदिन सिंचाई की व्यवस्था कराई जा रही है। इसके लिए नगर निगम के स्प्रिंकलर का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि अब जो नई योजनाएं बनाई जा रहीं हैं, उनमें डिवाइडरों पर शोभा बढ़ाने वाले पौधों को लगाने का प्रावधान किया जा रहा है। पहले केवल सड़कों का निर्माण होता था। अब सड़क बनाने से पहले नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। वर्तमान में जो डिवाइडर सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। वे वीडीए और नगर निगम की अवस्थापना निधि से बनवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed