फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Complaints in 25 wards resolved within four hours starting July 7 initiative piloted

Varanasi News: 25 वार्डों में सात जुलाई से चार घंटे में शिकायतों का समाधान, वाराणसी में पहली बार होगा प्रयोग

Sun, 28 Jun 2026 01:03 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 28 Jun 2026 01:03 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी नगर निगम 7 जुलाई से गंगा घाट से जुड़े 25 वार्डों में सीवर, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, कूड़ा उठान और सिल्ट सफाई जैसी शिकायतों का चार घंटे में निस्तारण करेगा। प्रयोग सफल होने पर इसे सभी 100 वार्डों में लागू किया जाएगा। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र और म्यूटेशन प्रक्रिया में भी सुधार के निर्णय लिए गए।

विज्ञापन
Varanasi News Complaints in 25 wards resolved within four hours starting July 7 initiative piloted
नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते मेयर। - फोटो : संवाद

विस्तार

जनशिकायतों के निस्तारण के लिए शनिवार को कार्यकारिणी की बैठक में नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। 7 जुलाई से गंगा घाट से जुड़े 25 वार्डों में सीवर, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, कूड़ा उठान और सिल्ट सफाई जैसी शिकायतों का समाधान महज चार घंटे के भीतर करने का लक्ष्य रखा गया है। यह व्यवस्था सफल रही तो नगर निगम इसे सभी 100 वार्डों में लागू करेगा। वाराणसी नगर निगम यूपी में पहली बार ऐसा प्रयोग करने जा रहा है। 

विज्ञापन


मेयर अशोक कुमार तिवारी की अगुवाई में नगर निगम सभागार में कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि गंगा घाट से सटे राजघाट से अस्सी घाट तक के 25 वार्डों को चिह्नित किया जाएगा। सात जुलाई से एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस पर जो शिकायतें आएंगी उनका समाधान निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि तकनीकी और प्रशासनिक सुधारों के जरिये शिकायतों के निस्तारण की समयसीमा चार घंटे से कम की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद हनुमान प्रसाद ने जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने में प्रशासनिक स्तर पर हो रही देरी का मुद्दा उठाया। इस पर कार्यकारिणी में शहर के सभी छोटे-बड़े अस्पतालों के लिए आठ घंटे के भीतर जन्म -मृत्यु  की सूचना को मांगने का निर्देश दिया। मेयर ने कहा कि वह खुद जुलाई के दूसरे सप्ताह से शहर के सभी वार्डों का औचक निरीक्षण करेंगे।

6 महीने में ऑनलाइन होंगे पीले कार्ड, घर बैठे मिलेगी सुविधा
कार्यकारिणी के सदस्य अशोक मौर्या ने संपत्तियों के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से जुड़ा मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की, कि दाखिल-खारिज की धारा 213 के तहत नोटिस जारी किए जाने के उपरांत सभी जोन पर जनता को पीले कार्ड  की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराई जाए। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि अब  पीले कार्ड की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है। पार्षद हनुमान प्रसाद और राज कपूर चौधरी ने सलारपुर और पहड़िया क्षेत्र विद्युत उपकेंद्र (सबस्टेशन) बनाने वाली जमीन को कब्जे में लेने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed