फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh police arrested five individuals on charges of religious conversion at prayer meeting

आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई: प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन का आरोप, पांच आरोपी गिरफ्तार; भेजे गए जेल

Sat, 05 Sep 2026 10:33 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 05 Sep 2026 10:33 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले में प्राथना सभा में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। प्रार्थना सभा में करीब 50 लोग जुटे थे। 

विज्ञापन
Azamgarh police arrested five individuals on charges of religious conversion at  prayer meeting
प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में शुक्रवार सुबह ईसा मसीह की प्रार्थना सभा के दौरान धर्म परिवर्तन कराए जाने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। मठाधीश की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
कादीपुर गांव निवासी कांति देवी के घर शुक्रवार सुबह ईसा मसीह की प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। इसमें करीब 40 से 50 लोगों के मौजूद होने की बात बताई गई। इसी दौरान राजदेपुर मठ के मठाधीश शिवसागर भारती को सभा में धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना मिली। उन्होंने रौनापार थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही सभा में मौजूद कुछ लोग वहां से चले गए, जबकि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद शिवसागर भारती ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने बताया कि कादीपुर निवासी कांति देवी, रसूलपुर निवासी बबिता देवी, तुरकौली निवासी सुमन, रसूलपुर निवासी घरभरन और कादीपुर निवासी राहुल के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

वर्ष 2022 में भी कांति देवी पर हुई थी कार्रवाई
थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने बताया कि वर्ष 2022 में भी इसी तरह के एक मामले में कांति देवी के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। उस मामले में उन्हें जेल भेजा गया था और करीब 22 दिन बाद जमानत मिली थी। पुलिस वर्तमान मामले की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed