Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Ailing Wife Dies at BHU Husband Body Found at Home Corpse Discovered in Bathroom

Varanasi News: बीमार पत्नी की बीएचयू में मौत हुई, घर पर पति का शव मिला; बाथरूम में मिली लाश

Mon, 25 May 2026 03:07 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 25 May 2026 03:07 PM IST
सार

UP News: पांडेयपुर-लालपुर क्षेत्र की प्रेमचंद नगर कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती की मौत से सनसनी फैल गई। पैरालिसिस पीड़ित सैय्यदा बेगम की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सदमे में उनके पति सैयद कासिम अहमद घर के बाथरूम में मृत मिले। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Varanasi News Ailing Wife Dies at BHU Husband Body Found at Home Corpse Discovered in Bathroom
लालपुर-पांडेयपुर थाना पर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: पांडेयपुर-लालपुर थाना क्षेत्र की प्रेमचंद नगर कॉलोनी में रविवार रात एक ही परिवार में हुई दो मौतों से इलाके में मातम फैल गया। घर के बाथरूम में सेवानिवृत्त डाककर्मी हाजी सैयद कासिम अहमद (80) का शव मिला, जबकि उनकी पत्नी सैय्यदा बेगम (75) की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रेमचंद नगर कॉलोनी निवासी सैय्यदा बेगम लंबे समय से पैरालिसिस की बीमारी से पीड़ित थीं। रविवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उनके बेटे अधिवक्ता कमाल जाफरी उन्हें इलाज के लिए पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

इधर घर पर उनके पति हाजी सैयद कासिम अहमद अकेले थे। पत्नी की गंभीर हालत और बाद में मौत की सूचना मिलने के बाद वह गहरे सदमे में आ गए थे। बेटे ने कई बार फोन कर उनका हाल जानने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। रात करीब आठ बजे जब परिजन सैय्यदा बेगम का शव लेकर घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक और फिंगर प्रिंट टीम को बुलाया। जांच के बाद दरवाजा तुड़वाकर पुलिस अंदर पहुंची तो बाथरूम में सैयद कासिम अहमद अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पत्नी की मौत के सदमे से उन्हें हृदयाघात आया होगा।

परिजनों और रिश्तेदारों ने पोस्टमार्टम न कराने की मांग की, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में सूचना मिलने के कारण पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई। परिवार में एक बेटा और दो विवाहित बेटियां हैं। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed