फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: 7th century one faced Shivalinga found near the pond of Bhandaha Kalan.

Varanasi News:भंदहा कलां के तालाब के पास मिला 7वीं शताब्दी का एकमुखी शिवलिंग

Sat, 27 Apr 2024 06:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News: 7th century one faced Shivalinga found near the pond of Bhandaha Kalan.
क्षेत्र के भंदहाकलां गांव में स्थित विशाल जलाशय के आसपास सातवीं से 10वीं शताब्दी की देव प्रतिमाएं मिली हैं। एकमुखी शिवलिंग सातवीं-आठवीं शताब्दी की बताई जा रही है। जबकि तालाब में मिला स्तंभ 19वी शताब्दी का है। पुरातत्व विभाग ने इसकी जांच की और इसके संरक्षण के लिए ग्रामीणों को सौंप दिया। हालांकि ग्रामीण पहले से ही इन प्रतिमाओं की पूजा करते हैं।
विज्ञापन

गंगा गोमती के तट पास और मार्कंडेय महादेव मंदिर से तीन किमी दूर संदहा कलां गांव के तालाब के पास लघु देव प्रतिमाएं काफी समय से मौजूद हैं। यह तालाब अमृत सरोवर योजना में सुंदरीकरण के लिए भी चयनित है। मगर इसपर अतिक्रमण के चलते कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इस गांव के अधिवक्ता पवन पांडेय ने इन मूर्तियों की जांच करवाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। इसके बाद पुरातत्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी सुभाषचंद यादव ने शुक्रवार को भगवान विष्णु, शिवलिंग की जांच की। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी। उन्होंने बताया कि इन देव प्रतिमाओं के अवशेष 9वीं-12वीं शताब्दी तथा एक मुखी शिवलिंग सातवीं-आठवीं शताब्दी का है। जबकि तालाब में मौजूद स्तंभ जिसकी ऊंचाई नौ फीट और व्यास चार फीट है। उस पर अंकित अभिलेख के आधार पर 19वीं शताब्दी है। सुभाषचंद यादव ने बताया कि इन प्रतिमाओं का संरक्षण करने की जरूरत है। हालांकि ग्रामीण एकमुखी शिवलिंग को स्वयंभू त्रिपुरारी महादेव के रूप में पूजा करते हैं। यहां पर मंदिर बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed