{"_id":"66106d6a6253593e430fe977","slug":"varanasi-news-38-flights-will-fly-daily-from-babatpur-airport-varanasi-news-c-20-vns1056-564637-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : बाबतपुर एयरपोर्ट से रोजाना उड़ान भरेंगी 38 फ्लाइट्स, यात्रियों को होगी सहूलियत; पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : बाबतपुर एयरपोर्ट से रोजाना उड़ान भरेंगी 38 फ्लाइट्स, यात्रियों को होगी सहूलियत; पढ़ें पूरी जानकारी
Sat, 06 Apr 2024 08:35 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 08:35 AM IST
सार
बाबतपुर एयरपोर्ट से रोजाना 38 फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी। इससे काशी से विभिन्न शहरों में जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इसमें शारजाह के लिए रोजाना और काठमांडो के लिए हफ्ते में दो दिन विमान सेवा शामिल है।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर।
- फोटो : Twitter: @AAIVNSAIRPORT
विस्तार
काशी से अप्रैल माह में प्रतिदिन 38 उड़ानें होंगी। पिछले माह प्रतिदिन 30 उड़ानें होतीं थीं। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। इसमें शारजाह के लिए रोजाना और काठमांडो के लिए हफ्ते में दो दिन विमान सेवा शामिल है।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में बाबतपुर एयरपोर्ट से शारजाह, काठमांडो, हैदराबाद, बेंगलूरू, दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता, इंदौर, अहमदाबाद, लखनऊ, चेन्नई, भुवनेश्वर, पंतनगर के लिए उड़ानें हैं। 8 विमान कंपनियों में एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, स्पाइस जेट, विस्तारा, बुद्धा एयर और एलायंस एयर शामिल है।
इसमें सबसे अधिक इंडिगो की 20 उड़ानें हैं। वहीं, आने वाले समय में एलायंस एयर नई दिल्ली-वाराणसी-अयोध्या के बीच भी विमान सेवा शुरू करेगी। हालांकि इसका शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह ने बताया कि समर शेड्यूल जारी हो चुका है। कुछ अन्य शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी।