{"_id":"68076e694fe9bb555306fa73","slug":"varanasi-municipal-corporation-not-decided-area-for-selling-meat-around-vishwanath-dham-after-five-meetings-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: पांच बैठक के बाद भी विश्वनाथ धाम के आसपास नहीं तय हुआ मांस बेचने का दायरा, पढ़ें- पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: पांच बैठक के बाद भी विश्वनाथ धाम के आसपास नहीं तय हुआ मांस बेचने का दायरा, पढ़ें- पूरा मामला
Tue, 22 Apr 2025 03:54 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:54 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी नगर निगम पांच बैठक के बाद भी विश्वनाध धाम क्षेत्र में मांस बेचने का दायरा तय नहीं कर पाया है। इतना ही नहीं बदहाल वार्डों की डीपीआर भी नहीं बनी। हालांकि इसके लिए सदन की बैठक में अधिकारियों को हिदायत दी जा चुकी है।
विज्ञापन
गोदौलिया क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी नगर निगम की पांच बैठकें हो जाने के बाद भी अब तक मांस कारोबारियों के लिए मंदिर से दो किमी का दायरा तय नहीं हुआ है। 18 जर्जर वार्डों में सीवर और पेयजल बदलने की डीपीआर भी तैयार नहीं हुई। इसके अलावा होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, स्टे होम की सूची भी अब तक फाइनल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
इन सभी बैठकों में अधिकारियों को हिदायत दी गई थी। इसके बाद भी अब तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पिछले दिनों सदन ने मंदिर से दो किमी दायरे में मांस बेचने पर प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UPSC CSE Result 2024: यूपीएससी के नतीजे घोषित, मिर्जापुर में दो एसडीएम ने हासिल की कामयाबी
विज्ञापन
इस संबंध में मांस कारोबारियों को दायरा तय करने के बाबत जानकारी भी नहीं दी गई है। होटलों की सूची भी अब तक सदन को नहीं मिल पाई है। इसके अलावा जल निगम ने पक्के महाल के वार्डों में सीवर और पेयजल लाइन नए सिरे से डालने का डीपीआर तक तैयार नहीं किया गया है।
इसे भी पढ़ें; UPSC CSE Topper: बीएचयू की गोल्ड मेडलिस्ट रहीं यूपीएससी रैंक-1 हासिल करने वाली शक्ति दुबे, शुरू से थीं होनहार