फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation issued fresh notices to 70 shops in varanasi

अल्टीमेटम: तीन दिन में 28.57 लाख न चुकाने पर आवंटन होगा निरस्त, 70 दुकानों को दोबारा नोटिस जारी

Sun, 08 Feb 2026 04:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 08 Feb 2026 04:14 PM IST
सार

वाराणसी नगर निगम ने 70 दुकानों को दोबारा नोटिस जारी किया है। इन दुकानदारों को तीन दिनों के भीतर 28.57 लाख का बकाया जमा करने का अल्टीमेटम दिया है। 

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation issued fresh notices to 70 shops in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी नगर निगम ने भैंसा वाड़ा और नया चौक क्षेत्र की 70 दुकानों को दोबारा नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर 28.57 लाख का बकाया जमा करने का अल्टीमेटम दिया है। भुगतान न होने पर दुकान का आवंटन निरस्त कर उसे पुलिस बल की मदद से खाली कराने की चेतावनी भी दी है। 

विज्ञापन


निगम ने दुकानदारों की सहूलियत के लिए किराया जमा करने की प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया है। सभी दुकानों पर क्यूआर कोड की सुविधा भी दी गई है, ताकि दुकानदार आसानी से भुगतान कर सकें। बावजूद कई दुकानदार किराया जमा करने में हीलाहवाली कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने बताया कि बीते दिनों 600 दुकानदारों को नोटिस दिया गया। कुछ दुकानदारों की ओर से लगातार हीलाहवाली के बाद अब सीधे कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल में पौने पांच गुना बढ़ी वसूली

नगर निगम की इस सख्ती का असर राजस्व पर भी दिख रहा है। तीन वर्षों में दुकान के किराये की वसूली पांच गुना बढ़ी है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 80 लाख, 2024-25 में बढ़कर 2.72 करोड़ की वसूली हुई। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 3.80 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें; UP News: तुमसे अंतिम बार बात हो रही है... अब मैं जिंदा नहीं रहूंगी; खुदकुशी से पहले महिला पहलवान ने कही ये बात
 
आवंटन होगा निरस्त, पुलिस बल के साथ होगी कुर्की
भैंसा वाड़ा की 25 दुकानों पर 14,36,631 रुपये और नया चौक की 45 दुकानों पर 14,21,062 रुपये बकाया है। ये दुकानदार लंबे समय से किराया नहीं दे रहे हैं। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि ऐसे दुकानदारों को तीन दिन की और मोहलत दे दी गई है। इसके बाद दुकानों के आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शहर भर में निगम की कुल 1800 दुकानें हैं, जिन पर आने वाले दिनों में कड़ी कार्रवाई प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed