{"_id":"698861828ddafb16cb0a4d53","slug":"female-wrestler-nidhi-singh-called-anu-before-committing-suicide-in-varanasi-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: तुमसे अंतिम बार बात हो रही है... अब मैं जिंदा नहीं रहूंगी; खुदकुशी से पहले महिला पहलवान ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: तुमसे अंतिम बार बात हो रही है... अब मैं जिंदा नहीं रहूंगी; खुदकुशी से पहले महिला पहलवान ने कही ये बात
Sun, 08 Feb 2026 03:42 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 08 Feb 2026 03:42 PM IST
सार
Varanasi News: महिला पहलवान निधि सिंह ने खुदकुशी करने से पहले हॉस्टल में रहने वाली अपनी महिला पहलवान अनु को कॉल किया था और कहा कि तुमसे आज अंतिम बार बात हो रही है... अब मैं जिंदा नहीं रहूंगी।
विज्ञापन
महिला पहलवान निधि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला पहलवान निधि सिंह पहलवानी कोटे के तहत हरियाणा पुलिस में भर्ती में शामिल होने के लिए हरियाणा गई थी। एक सप्ताह पूर्व हरियाणा में मैट पर हुई कुश्ती में पहले व दूसरे राउंड में निधि सिंह सफल रही और तीसरे राउंड में सफलता नहीं मिली। इससे वह काफी निराश रही।
विज्ञापन
कीटनाशक दवा पीने से पहले निधि सिंह ने हॉस्टल में रहने वाली अपनी महिला पहलवान अनु को कॉल किया था और कहा कि तुमसे आज अंतिम बार बात हो रही है... अब मैं जिंदा नहीं रहूंगी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव निवासी महिला पहलवान निधि सिंह ने 4 फरवरी को कीटनाशक का सेवन किया। उपचार के दौरान दूसरे दिन बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Electric Bus Service: गोरखपुर, बलिया सहित चार जिलों के लिए शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा, आसान होगा सफर
विज्ञापन
गांव में लोगों ने बताया कि निधि सिंह ने अपने परिवार व गांव के नाम को ऊंचाई पर ले जाने के लिए कुश्ती के क्षेत्र में पसीना बहा रही थी। निधि की मौत पर क्षेत्र में लोगों और पहलवानों ने शोक जताया। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया।