फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation defaulter in notice of attachment

Varanasi News: कुर्की की सूचना में नगर निगम खुद बना बकायेदार, जोनल अधिकारी दशाश्वमेध ने निरस्त किया बकाया

Sun, 03 Mar 2024 10:54 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 03 Mar 2024 10:54 AM IST
सार

वाराणसी नगर निगम ने कुर्की की सूचना में खुद को ही बकायेदार बना दिया। समाचार पत्रों में प्रकाशित सूचना की जानकारी होने पर निगम में खलबली मच गई। उधर, दशाश्वमेध जोन इसे मानवीय भूल बता रहा है। 

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation defaulter in notice of attachment
वाराणसी नगर निगम - फोटो : self

विस्तार

कुर्की की सूचना में नगर निगम खुद गृहकर का बकाएदार बन गया। नगर निगम दशाश्वमेध जोन की ओर से गृहकर के बकाएदारों की कुर्की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित कराई गई। इसमें 68 नंबर बिंदु पर बकाएदारों के नाम में नगर निगम वाराणसी और बकाया धनराशि 1,60,011 रुपये बताई गई। इसकी जानकारी होने पर जोनल अधिकारी दशाश्वमेध संजय तिवारी ने 68 नंबर बिंदु के बकाए को निरस्त किया। माना कि त्रुटि के चलते ऐसा हुआ है। 

विज्ञापन


चार अभियंताओं को वेतन रोका, दो ठेकेदारों पर अर्थदंड
शहर में अवस्थापना निधि से चल रहे कार्यों का निरीक्षण शनिवार को वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने किया। काम में लापरवाही पर उन्होंने दो ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। निगरानी करने वाले दो सहायक और दो अवर अभियंताओं का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया। वीडीए उपाध्यक्ष ने पुलिस लाइन में कराए जा रहे सड़क और आरसीसी नाली निर्माण का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मजदूरों की संख्या न बढ़ाने पर ठेकेदार को चेतावनी दी। फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दस हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया। साथ ही गुणवत्ता के साथ सात मार्च तक काम पूरा कराने का आदेश दिया। इसी प्रकार संजय गांधी नगर में 900 मीटर सड़क व इंटरलाकिंग कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना न देने पर ठेकेदार पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में मिट्टी भराई और नाली निर्माण का काम कराया जा रहा है। काम की धीमी प्रगति पर मजदूरों की संख्या 100 करने को कहा। कॉलेज के सामने मैदान में ओपन जिम लगाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed