फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation 25.46 crores released for new house building

Varanasi News: नगर निगम के नए सदन भवन का रास्ता साफ, 25.46 करोड़ जारी; छह मंजिला होगा भवन

Tue, 05 Aug 2025 06:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 05 Aug 2025 06:24 PM IST
सार

वाराणसी नगर निगम के नए सदन भवन के लिए शासन ने पहली किस्त जारी की। छह मंजिला भवन के लिए पहली किस्त 25.46 करोड़ जारी हुआ है। वहीं 25 प्रतिशत धनराशि नगर निगम को अपने स्रोत से उपलब्ध कराना होगा। 

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation 25.46 crores released for new house building
वाराणसी नगर निगम के नए सदन भवन का मॉडल - फोटो : प्रशासन

विस्तार

वाराणसी नगर निगम के नए छह मंजिल सदन भवन का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश के नगर विकास विभाग ने मंगलवार को पहली किस्त जारी कर दी है। शासन ने परीक्षण के बाद 96.99 करोड़ की स्वीकृति दी है। 25 प्रतिशत धनराशि नगर निगम को अपने स्रोत से उपलब्ध कराना होगा। 

विज्ञापन


कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) को नामित कर 35 प्रतिशत राज्य सरकार अंश 25.46 करोड़ अवमुक्त कर दिया गया है। सदन भवन परियोजना का निर्माण ईपीसी मोड पर होगा। 
विज्ञापन


नियोजन विभाग के निर्धारित मॉडल आरएफपी, एसओपी के आधार पर नामित कार्यदायी संस्था सीएंडडीएसए सभी निर्धारित प्रक्रिया का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। कई वर्षों से सदन की कार्यवाही टाउनहाल सभागार में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर अशोक कुमार तिवारी के प्रयास से नवीन सदन भवन बनने का रास्ता साफ हुआ है। यह भवन नगर निगम के उत्तरी छोर पर 70 हजार वर्गफीट में बनेगा। इस सदन भवन में 300 पार्षदों की क्षमता का सदन हॉल, महापौर कक्ष और कार्यालय, पार्षद कक्ष, प्रशासनिक खंड होगा। 


इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: मुहल्ला देवकी बल्लभ दास की संपत्ति पाने के लिए उमर ने की जालसाजी, मदद करने वाले वकील की तलाश

विभागों के लिए अलग-अलग विभागीय खंड, डाटा सर्वर सेंटर, पीआर सेंटर, पावर बैकअप सिस्टम, डीजी सेट, सीसीटीवी, स्पीकर, फर्नीचर, लिफ्ट, दिव्यांगजनों के लिए सुविधा, भूमिगत पार्किंग, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, फायर फाइटिंग की सुविधाएं मिलेंगी। मेयर ने कहा कि निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि इस भवन की गुणवत्ता मानक के अनुरूप की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed