फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi missing three girls student recovered from prayagraj they sold Nathani and Bali for going to mumbai

वाराणसी: नथनी और बाली बेचकर मुंबई जा रही थी तीनों छात्राएं, गेस्ट हाउस संचालक समेत चार गिरफ्तार

Mon, 01 Feb 2021 05:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 01 Feb 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
varanasi missing three girls student recovered from prayagraj they sold Nathani and Bali for going to mumbai
गिरफ्तार चार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र की कक्षा नौ की तीन छात्राएं नाक की नथनी और कान की बाली बेचकर कैंट रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए ट्रेन में सवार हुई थी। प्रयागराज से तीनों को मुंबई जाने वाली ट्रेन में बैठना था। हालांकि इससे पहले ही छिवकी रेलवे स्टेशन पर तीनों को जीआरपी ने पकड़ लिया और वाराणसी पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


मंडुवाडीह और भिटारी क्षेत्र की तीन किशोरियां लहरतारा बौलिया स्थित एक स्कूल की कक्षा नौ की छात्राएं हैं। शनिवार को तीनों अपने घर से स्कूल गईं और फिर उनका कहीं पता नहीं लगा। प्रयागराज के छिवकी रेलवे स्टेशन से रविवार की रात तीनों को बरामद कर सोमवार की सुबह उन्हें वाराणसी लाया गया।
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में छात्राओं ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद दशाश्वमेध क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में गईं, जहां बगैर आईडी प्रूफ के ही उन्हें कमरा मिल गया। इसी बीच उनमें से एक ने अपनी नथनी और बाली बेच दी। रविवार को वह प्रयागराज गईं, जहां से उन्हें मुंबई जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच तीन युवक भी उन्हें मिले और उनके साथ वह घूमी-फिरीं। मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक और तीनों युवकों को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल तीनों छात्राओं से पुलिस पूछ रही है कि आखिरकार वह मुंबई क्यों जा रही थी।

मुंबई जाने का आइडिया किसका था और किसी ने इसके लिए उन्हें उकसाया तो नहीं था। इंस्पेक्टर मंडुवाडीह परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ पूरी कर जल्द ही सारी बातें स्पष्ट की जाएंगी। उधर, तीनों छात्राओं के बरामद होने की सूचना पाकर उनके परिजन भी मंडुवाडीह थाने पहुंचे हैं।

पहले से थी प्लानिंग, यूनिफार्म के नीचे पहन कर गई थी घर के कपड़े
तीनों छात्राओं ने पहले ही तय कर लिया था कि शनिवार को उन्हें स्कूल से लौट कर घर नहीं आना है। इसके लिए तीनों यूनिफार्म के नीचे घर के कपड़े पहन कर गई थीं। दशाश्वमेध स्थित गेस्ट हाउस में तीनों ने अपनी यूनिफार्म उतार कर फेंक दी। वहीं, गेस्ट हाउस संचालक को लेकर भी एक बड़ा सवाल खड़ा हुआ है कि आखिर उसने बगैर आईडी प्रूफ के किशोरियों को कमरा क्यों दे दिया। इसकी सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी। पुलिस के अनुसार गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed