फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Many accused who are operating prostitution under the guise of spa parlor are still absconding

Varanasi: स्पा पार्लर की आड़ में देह व्यापार का संचालन करने वाले कई आरोपी अभी भी फरार, कब होगी गिरफ्तारी ?

Sat, 12 Nov 2022 07:44 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 12 Nov 2022 07:44 AM IST
सार

कचहरी चौकी पुलिस चौकी के समीप मकान में संचालित देह व्यापार के आरोपी पिता-पुत्र और मालिक को कैंट पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Varanasi Many accused who are operating prostitution under the guise of spa parlor are still absconding
स्पा पार्लर के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में स्पा पार्लर की आड़ में देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ तो कर दिया लेकिन आरोपी संचालक अब भी फरार हैं। कमिश्नरेट पुलिस उन आरोपियों को नहीं दबोच पा रही हैं। पांडेयपुर स्थित दुर्गा काम्प्लेक्स में देह व्यापार का संचालन करने वाले आरोपी की तलाश भी अब थम गई है। लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस गिरफ्तारी तो दूर केस की फाइल भी नहीं खोल रही है। पिछले दिनों चार नवंबर को कचहरी चौकी पुलिस चौकी के समीप मकान में संचालित देह व्यापार के आरोपी पिता-पुत्र और मालिक को कैंट पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

कचहरी पुलिस चौकी और अर्दली बाजार चौकी पुलिस की सीमा पर संचालित एक मकान में चार नवंबर को देह व्यापार का भंड़ाफोड़ किया गया था। एसीपी कैंट मनीष शांडिल्य के नेतृत्व में दरोगा राजकुमार ने ग्राहक बनकर देह व्यापार का खुलासा किया था। कैंट पुलिस ने छापा मारकर दो युवती समेत सोनिया सिगरा निवासी प्रीतम उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया था। जबकि संचालक कोलकाता निवासी शरद गुप्ता और उसका बेटा, मकान मालिक संजय समेत तीन आरोपी फरार हो गए। अब तक उन्हें पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी।
उधर, पांडेयपुर स्थित दुर्गा काम्प्लेक्स के तीसरे मंजिल पर स्पा पार्लर की आड़ में देह व्यापार का एसीपी सारनाथ विवेक श्रीवास्तव ने खुलासा किया था।
मौके से चार युवतियों समेत एक आरोपी गिरफ्तार किया गया था। जबकि टकटकपुर निवासी संचालक शुभम पांडेय समेत अन्य आरोपी फरार हो गए थे। इस घटना में पांडेयपुर चौकी इंचार्ज विनय तिवारी को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed