Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Man swindled 5 lakh promising railway job plot land victim son posed official case registered

वाराणसी: रेलवे में बेटे को नौकरी और प्लॉट दिलाने का झांसा देकर पांच लाख ठगे, खुद को बताया था अफसर; केस दर्ज

Fri, 20 Nov 2026 05:58 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 20 Nov 2026 05:58 AM IST
सार

लमही निवासी संजय कुमार तिवारी से रेलवे में खेल कोटे से बेटे को नौकरी और आवास विकास योजना में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठग लिए गए। खुद को आवास विकास अधिकारी बताने वाले आरोपी डीके सिंह के खिलाफ पुलिस आयुक्त के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Varanasi Man swindled 5 lakh promising railway job plot land victim son posed official case registered
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

रेलवे में खेल कोटे से बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने और आवास विकास की योजना में प्लॉट आवंटित कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने खुद को आवास विकास विभाग का अधिकारी बताकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया। नौकरी और प्लॉट नहीं मिलने पर पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। उनके निर्देश पर पुलिस ने आरोपी डीके सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


लमही निवासी संजय कुमार तिवारी के मुताबिक, मई 2025 में उनकी मुलाकात डीके सिंह से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए उनके बेटे हिमांशु को रेलवे में खेल कोटे से सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही आवास विकास की योजना में प्लॉट आवंटित कराने का भी आश्वासन दिया। आरोपी की बातों में आकर संजय ने नौकरी और प्लॉट के लिए रुपये देने पर सहमति जता दी।
विज्ञापन

 

Trending Videos

पीड़ित का आरोप है कि 14 मई 2026 को आरोपी ने व्हाट्सएप पर रेलवे भर्ती का विज्ञापन भेजा। इसके बाद 20 मई को उन्हें लखनऊ बुलाया और पंजाब नेशनल बैंक के खाते में रुपये जमा कराए। मई से अगस्त 2026 के बीच अलग-अलग किस्तों में करीब पांच लाख रुपये ले लिए। इसमें दो लाख रुपये बैंक के माध्यम से जमा कराए गए थे।

आरोपी ने भरोसा दिया था कि 60 कार्यदिवस में नौकरी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद मेडिकल परीक्षण के लिए सूचना भेजी जाएगी। निर्धारित समय बीतने के बावजूद न तो बेटे की नौकरी लगी और न ही प्लॉट का आवंटन हुआ। इस पर संजय ने आरोपी से संपर्क किया।

पीड़ित के अनुसार, 24 सितंबर को आरोपी ने व्हाट्सएप पर बातचीत के दौरान फिर रुपये की मांग की। इस पर उन्होंने पहले दी गई रकम वापस मांगी तो आरोपी ने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। संजय ने पुलिस को बताया कि आरोपी से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट उनके पास साक्ष्य के रूप में मौजूद है।

शिकायत में आरोपी के नाम से संचालित नारायण इंफ्रा कंस्ट्रक्शन फर्म का भी उल्लेख किया गया है। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed