{"_id":"645b39aa34b6c1db0e030ac4","slug":"varanasi-loot-the-miscreants-snatched-the-gold-chain-found-from-the-husband-on-the-wedding-anniversary-2023-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Loot: शादी की सालगिरह पर पति से मिली सोने की चेन बदमाशों ने छीन ली, बेटे ने बताया क्या-क्या हुआ ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Loot: शादी की सालगिरह पर पति से मिली सोने की चेन बदमाशों ने छीन ली, बेटे ने बताया क्या-क्या हुआ ?
Wed, 10 May 2023 10:32 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 10 May 2023 10:32 PM IST
सार
वाराणसी में एक लूट की घटना हुई है। रोजाना की भांति माधुरी पाठक अपने घर से टहलने के लिए आज बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे निकली थीं। घर से चंद कदम दूर शिव साईं मंदिर की तरफ बढ़ी थीं कि पीछे से बाइक सवार बदमाश ने आकर गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली और तिसरिया की तरफ़ फरार हो गया।
विज्ञापन
Varanasi Loot: शादी की सालगिरह पर पति से मिली सोने की चेन बदमाशों ने छीन ली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के बेनीपुर स्थित शिव मंदिर के समीप रहने वाली माधुरी पाठक के गले पर झपट्टा मार कर बुधवार की सुबह बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन छीन ली। सूचना पाकर सारनाथ थाने की पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन बदमाश को चिह्नित करने में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
माधुरी के अनुसार, छीनी गई चेन पांच साल पहले उन्हें शादी की सालगिरह पर उनके पति शिव प्रकाश पाठक ने उपहार के तौर पर दी थी। 55 वर्षीय माधुरी पाठक के बेटे प्रशांत पाठक ने सारनाथ थाने में तहरीर दी और बताया कि उनकी मां रोजाना की तरह सुबह पांच बजे घर से टहलने निकली थीं।
विज्ञापन
वह घर से चंद कदम की दूरी पर शिव साईं मंदिर की ओर बढ़ी थीं, इसी दौरान पीछे से आया बाइक सवार उनके गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन छीन लिया। इसके बाद तेजी से हनुमान मंदिर की ओर भाग निकला। प्रशांत के अनुसार, उनकी मां से छीनी गई चेन 10 ग्राम सोने की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: तालाब में डूबने से बारह साल के बच्चे की मौत, छोटे भाई के साथ गया था नहाने, बताया उस दिन क्या हुआ ?
उधर, इस संबंध में सारनाथ थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। बदमाश को चिह्नित करके गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम लगाई गई है।