फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi house bisfot main accused run away

बनारस के मकान में हुए धमाके का राज बरकरार, आरोपी और उसका भाई अभी भी फरार

Sat, 27 Oct 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 27 Oct 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
varanasi house bisfot main accused run away
लहरतारा में मकान में धमाके में तीन लोगों की हुई थी मौत, छह हुए थे घायल - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के लहरतारा में मकान में धमाके के बाद लापता रिंकू भारती उर्फ कुणाल सिंह और उसके भाई टिंकू का तीसरे दिन भी पता नहीं लगा। इस बीच रिंकू की मां तारा देवी और पत्नी शालू शुक्रवार को घर पहुंची और पुलिस से ताला खुलवा कर कुछ सामान लेकर कहीं चली गईं। इस बीच दोनों से मोहल्ले के लोगों ने बातचीत करने की कोशिश की लेकिन वो चुप्पी साधे रहीं।
विज्ञापन


लहरतारा निवासी रिंकू के मकान में बुधवार को तेज धमाका हुआ था। धमाके में एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी और छह लोग घायल हुए थे। घायलों में बीएचयू अस्पताल में भर्ती आरिफ उर्फ अब्दुल्ला की स्थिति अभी भी नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ भेलूपुर सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों भाइयों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है और उनके करीबियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों भाइयों की तलाश में पुलिस की तीन टीम गाजीपुर, मिर्जापुर और जौनपुर भी रवाना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमाका हुआ कैसे?

varanasi house bisfot main accused run away
रिंकू के घर में धमाका कैसे हुआ, इसका राज अभी भी बरकरार है। पुलिस यह तो मान रही है कि घर में पटाखों का अवैध भंडारण किया गया था लेकिन आग कैसे लगी और धमाका कैसे हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस की काफी पूछताछ के बाद इस संबंध में दस माह की बेटी को गंवाने वाली रिंकू की पत्नी शालू ने भी कुछ नहीं बताया। धमाके की वजह को लेकर सिर्फ अटकलें लगाई जा रही है। एसओ मंडुवाडीह ने बताया कि रिंकू और टिंकू गिरफ्त में आएं तभी स्पष्ट होगा कि धमाका कैसे हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed