{"_id":"593bb83d4f1c1b6c519c9a6a","slug":"varanasi-historic-beniabag-ground-will-be-the-tallest-tricolor-of-the-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस के ऐतिहासिक बेनियाबाग मैदान में लगेगा सूबे का सबसे ऊंचा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस के ऐतिहासिक बेनियाबाग मैदान में लगेगा सूबे का सबसे ऊंचा तिरंगा
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के ऐतिहासिक बेनियाबाग मैदान की सूरत बदलने वाली है। यहां बैठने के लिए शेड लगाया जाएगा। तालाब का सुंदरीकरण होगा, इसमें फव्वारे लगाए जाएंगे। प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा इसी मैदान में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की प्रसाद योजना अंतर्गत 2017-18 के लिए मांगी गई पर्यटन विकास की योजनाआें के लिए लगभग 66 करोड़ रुपये का डीपीआर पर्यटन विभाग ने तैयार कराया था। इसे मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण की स्वीकृति मिल गई है। एक-दो दिन में इसे शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अंतर्गत कबीर जन्मस्थली लहरतारा के विकास के लिए छह करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार है। सरोवर के सुंदरीकरण के साथ ही डीरेका लहरतारा-मार्ग की ओर से प्रवेश तथा प्रवेश द्वार पर चरखा और दीवारों पर दोहे आदि लिखे जाएंगे। अस्सी घाट पर लेजर शो की योजना को भी प्रस्ताव में भेजा गया है। इसके लिए 17 करोड़ रुपये का डीपीआर है।
विज्ञापन
पंचक्रोशी मार्ग पर दो तल्ले की आठ धर्मशालाओं का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए जमीन भी निश्चित हो गई है। इसके लिए लगभग 15 करोड़ रुपये की मांग की गई है। अस्सी से राजघाट तक क्रूज चलाने, सारनाथ के मथ और विहारों आदि के लिए शाइनेज लगवाने सहित अन्य सभी कार्यों के लिए लगभग 66 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार है।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र मिश्रा ने कहा कि प्रसाद योजना के तहत 2017-18 के लिए 66 करोड़ की योजनाओं का डीपीआर तैयार है। मंडलायुक्त की सहमति मिल गई है। अब इसे शासन को भेजा जाएगा।
रवींद्र मिश्रा को तीन मंडलों की जिम्मेदारी
वाराणसी मंडल के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र मिश्रा को मुख्यमंत्री के गृहनगर गोरखपुर की भी जिम्मेदारी मिली है। उनका ट्रांसफर गोरखपुर मंडल हो गया है। वह गोरखपुर के साथ-साथ, आजमगढ़ और बस्ती मंडल की जिम्मेदारी संभालेंगे।