फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi DM did not reach CM Yogi meeting

वाराणसी: सीएम योगी की बैठक में नहीं पहुंचे डीएम, जानें पूरा मामला

Sat, 10 Apr 2021 10:30 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Apr 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
Varanasi DM did not reach CM Yogi meeting
कोरोना संक्रमण की रोकथाम की समीक्षा करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : सोशल मीडिया।

वाराणसी में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा बीमार हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक में भी वह नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं और होम आइसालेशन में हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी और निजी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी मानव संसाधन की क्षमता के साथ काम किए जाएं।
विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन हो। सीएम के आदेश के बाद जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सरकारी विभागों को निर्देश जारी किया है कि आधे कर्मचारियों को ही कार्यालय बुलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

929 संक्रमित मिले, दो की मौत
वाराणसी में 929 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को जिले में अब तक के सभी रिकॉर्ड टूट गए। वहीं, बीएचयू में भर्ती भुल्लनपुर निवासी 70 वर्षीय महिला, सुसुवाही निवासी 77 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। एक अप्रैल संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 6453 लोगों की जांच हुई। जिसमें 5304 की रिपोर्ट मिली है। हालांकि, होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे 16 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 27045 हो गई है। अब तक 22,244 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 397 लोगों की मौत भी हो चुकी है। फिलहाल 4,404 एक्टिव मरीज हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed