फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi defeated Meerut 7-0 and Ayodhya 4-0.

Varanasi News: वाराणसी ने मेरठ को 7-0 और अयोध्या को 4-0 से दी शिकस्त

Thu, 10 Oct 2024 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Varanasi defeated Meerut 7-0 and Ayodhya 4-0.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


वाराणसी। गोरखपुर में चल रही प्रादेशिक हॉकी प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की बालक और बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के सीनियर वर्ग में वाराणसी ने मेरठ मंडल को 7-0 से हराया। वहीं, जूनियर वर्ग में अयोध्या मंडल को 4-0 से पराजित किया।
वाराणसी मंडल की टीम ने मेरठ के खिलाफ शुरू से तेज आक्रमण की रणनीति बनाई। वाराणसी की ओर से चंद्रकेश ने पहला गोल किया। उसके बाद शिवम और किशन सरोज ने मेरठ की डिफेंस लाइन को काटते हुए गोलों की झड़ी लगा दी। हाफ टाइम तक स्कोर वाराणसी के पक्ष में 4-0 था। दूसरे हाफ में वाराणसी की टीम ने फिर से दमदार प्रदर्शन किया। लंबी सीटी बजने तक स्कोर 7-0 तक पहुंच गया। वाराणसी की तरफ से चंद्रेकश ने 3, शिवम ने 2 और अजय यादव व किशन सरोज ने 1-1 गोल किया। वहीं, जूनियर वर्ग में वाराणसी और अयोध्या दोनों टीमों ने शुरू में रक्षात्मक खेल खेला। हाफ टाइम से 10 मिनट पहले नवीन ने गोल कर वाराणसी को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में वाराणसी की ओर से आदिल, नवीन, अशरफ और रोहित ने 1-1 गोल कर वाराणसी को 4-0 से आगे कर दिया। अयोध्या की टीम ने गोल करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

---


बालिका वर्ग में मुरादाबाद को हराया
बालिका वर्ग के सब जूनियर वर्ग अंडर 14 में तनु यादव की अगुवाई में वाराणसी मंडल की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की। पहले हाफ में ही तनु यादव ने 2 गोल कर वाराणसी को 2-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में मोनिका गुप्ता ने गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। मैच समाप्त होने तक यही स्कोर कायम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed