फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Cyber fraud 35 lakh from petrol pump account FIR registered two transactions took place

वाराणसी: पेट्रोल पंप के खाते से 35 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी, केस दर्ज; हड़बड़ी में दो दिन तक लेनदेन हुआ

Tue, 13 Oct 2026 01:04 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 13 Oct 2026 01:04 PM IST
सार

वाराणसी में पेट्रोल पंप के खाते से 35 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। धोखाधड़ी किस तरह और किन लोगों ने की, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Varanasi Cyber fraud 35 lakh from petrol pump account FIR registered two transactions took place
सिगरा थाने में मामला दर्ज। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के बैंक खाते से 35 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। पंप मालिक ने साइबर क्राइम थाने में साइबर ठगी समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


सिगरा थाना क्षेत्र के विनय कुंज अपार्टमेंट निवासी पीड़िता नीलिमा सिंह ने पुलिस को बताया कि इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर कार्यरत अकाउंटेंट सचिन मिश्रा ने 6 अक्तूबर को इस्तीफा दिया था। वह एक महीने के नोटिस पीरियड पर काम कर रहा था। 
विज्ञापन


7 अक्तूबर को उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से फर्म के बैंक खातों का बैलेंस बताने वाला संदेश आया। अकाउंटेंट के फोन में यह नंबर मालिक के नाम से सेव था। उसे लगा कि यह संदेश फर्म के मालिक ने भेजा है। इसी धोखे में आकर अकाउंटेंट ने उसी अज्ञात नंबर के निर्देशानुसार रिश्तेदार के अन्य पेट्रोल पंप के मैनेजर से हड़बड़ी में दो लेन-देन करवा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद 8 अक्तूबर को जालसाजों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर को झांसे में लिया। उन्होंने पार्थसारथी सर्विसेज के बैंक खाते में 35 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 

महिला के खाते से उड़ाए 95 हजार : चितईपुर थाना क्षेत्र के विवेकानंद पुरम कॉलोनी की रहने वाली अलका राय साइबर ठगी का शिकार हो गईं। जालसाज ने मोबाइल पर एपीके फाइल डाउनलोड कराकर उनके फोन का रिमोट एक्सेस हासिल किया और गूगल पे के माध्यम से उनके एसबीआई के खाते से 95 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। चितईपुर थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

बुजुर्ग से 17.5 लाख रुपये की साइबर ठगी
साइबर जालसाजों ने बुजुर्ग येरा प्रभाकर राव के बैंक खाते से 17.50 लाख रुपये की साइबर ठगी की है। एयू स्माॅल फायनेंस बैंक के खातों से रकम निकासी हुई है। पीड़ित येरा प्रभाकर राव ने सोमवार को साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मलदहिया स्थित नील कॉटेज कॉलोनी निवासी येरा प्रभाकर राव ने पुलिस को बताया कि 10 अक्तूबर को उनके बैंक खातों से अनधिकृत लेनदेन हुए। दोपहर 3.43 बजे उनकी जानकारी और अनुमति के बिना कुल 17 लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। एयू स्माॅल फाइनेंस बैंक के दो अलग-अलग खातों से ठगी हुई है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि संबंधित खातों और लेनदेन को होल्ड कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed