फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi crime news

छींटाकशी को लेकर बारातियों और घरातियों में मारपीट, सात घायल

Mon, 29 Jun 2020 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
varanasi crime news
सारनाथ। सिंहपुर गांव में रविवार को बारात की विदाई के दौरान कुछ युवकों द्वारा छींटाकशी करने पर बाराती और घराती पक्ष में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दूल्हा घायल हो गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की जमकर धज्जियां उड़ाई गई और 50 से ज्यादा लोग भी इकट्ठा थे। सूचना पाकर पुलिस दूल्हा सहित अन्य लोगों को सारनाथ थाने ले गई। चौबेपुर थाना के तरया पियरी गांव से बारात सारनाथ थाना के सिंहपुर गांव आयी थी। दिन में वैवाहिक समारोह संपन्न होने के बाद रात आठ बजे लड़की की विदाई से पूर्व मड़वा में दूल्हा को गुड़-दही खिलाने की रस्म के दौरान घराती की तरफ से एक ने उस पर स्प्रे मार दिया। इसे देख कर दूल्हा पक्ष के युवकों ने छींटाकशी शुरू कर दी। इसको लेकर घराती युवकों ने आपति की। देखते ही देखते दोनों पक्षों में नोकझोंक के साथ ही मारपीट शुरू हो गयी। दोनों पक्ष कीचड़ में ही गुत्थमगुत्था हो गए। मारपीट में दूल्हा, उसके जीजा सहित सात लोग घायल हो गए। सूचना पाकर हल्का प्रभारी सुनील यादव ने मामला शांत कराया। साथ ही घायल दूल्हा और अन्य लोगों को सारनाथ थाने ले गए। दूल्हे के जीजा ने लड़की पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ सारनाथ थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सारनाथ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। लड़की की शादी का मामला है। बातचीत के बाद ही मुकदमे के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed