फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi councillors and municipal commissioner altercation matter of reach PMO

Varanasi: पीएमओ तक पहुंचा पार्षदों और नगर आयुक्त के बीच कहासुनी का मामला, DM ने जलकल के अधिकारियों को लताड़ा

Wed, 26 Jun 2024 10:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 26 Jun 2024 10:01 PM IST
सार

वाराणसी जिले में पार्षदों व नगर आयुक्त के बीच कहासुनी का मामला पीएमओ तक पहुंच गया है। पार्षदों ने सीवर और पेयजल की समस्या को लेकर नगर आयुक्त कार्यलय पर हंगामा किया था। मामले को लेकर डीएम ने चुनिंदा पार्षदों को बुलाकर बातचीत की। 

विज्ञापन
Varanasi councillors and municipal commissioner altercation matter of reach PMO
पार्षदों ने किया था हंगामा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा पार्षदों और नगर आयुक्त के बीच हुई कहासुनी का मामला पीएमओ तक पहुंच गया है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बुधवार की देर रात घटना में शामिल चुनिंदा पार्षदों को बुलाया और बंद कमरे में बातचीत की। इस दौरान जलकल के महाप्रबंधक विजय नारायण मौर्य और सचिव ओपी सिंह को जिलाधिकारी ने लताड़ लगाई।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने जलकल के अधिकारियों से कहा कि जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बारिश आ गई है ऐसी स्थिति में आप लोग पार्षदों की समस्याओं को सुनें और उसका निस्तारण कराएं। जहां जरूरत हो पार्षदों से संवाद स्थापित करें। मुलाकात करने वाले भाजपा पार्षदों में अक्षयवर सिंह, इंद्रेश सिंह, लकी भारद्वाज, संजय केसरी, अमरेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, श्रवण गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर आयुक्त और पार्षदों के बीच नगर निगम कार्यालय में कहासुनी हो गई थी। अब यह मामला तूल पकड़ने लगा है। मामले की पूरी जानकारी पार्षदों ने अपने संगठन के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दी है। पार्षदों ने कहा कि अधिकारियों की कार्यशैली के कारण वार्डों में जनता परेशान है। अब इस मामले को ऊपर तक पहुंचाया गया है। हर बार बारिश से पहले नाला और सीवर सफाई की बात की जाती है, लेकिन होता कुछ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed