{"_id":"6affed5a731d64ccf30e36cf","slug":"varanasi-class-7-student-dies-by-suicide-in-school-hostel-note-alleges-harassment-by-teacher-warden-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'नहीं रह पाऊंगी, होती है उलझन', सुसाइड नोट में लिखे ये शब्द; 7वीं की छात्रा ने हॉस्टल से कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'नहीं रह पाऊंगी, होती है उलझन', सुसाइड नोट में लिखे ये शब्द; 7वीं की छात्रा ने हॉस्टल से कूदकर दी जान
Fri, 20 Nov 2026 01:16 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:16 PM IST
सार
यूपी के वाराणसी जिले में शिक्षक-वार्डेन की प्रताड़ना से परेशान होकर 7वीं कक्षा की छात्रा ने हॉस्टल से कूदकर खुदकुशी कर ली। छात्रा ने जान देने से पहले तीन पेज का सुसाइड नोट भी लिखा था। सुसाइड नोट में छात्रा ने शिक्षक और वार्डेन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
varanasi suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वाराणसी के लंका थाना इलाके की शिवप्रसाद गुप्त कॉलोनी स्थित ज्ञानदीप एकेडमी में कक्षा सात की छात्रा स्नेहा मिश्रा (12) ने बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे स्कूल के हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी।
हॉस्टल के कमरे से पुलिस को मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने स्कूल के शिक्षक और बलिया निवासी शैलेंद्र कुमार यादव और वार्डेन प्रीति मिश्रा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
छात्रा के पिता तारकेश्वर मिश्रा की तहरीर पर लंका थाने की पुलिस ने देर रात शिक्षक शैलेंद्र कुमार यादव और वार्डेन प्रीति मिश्रा के खिलाफ छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉस्टल के कमरे से पुलिस को मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने स्कूल के शिक्षक और बलिया निवासी शैलेंद्र कुमार यादव और वार्डेन प्रीति मिश्रा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
छात्रा के पिता तारकेश्वर मिश्रा की तहरीर पर लंका थाने की पुलिस ने देर रात शिक्षक शैलेंद्र कुमार यादव और वार्डेन प्रीति मिश्रा के खिलाफ छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
स्नेहा बिहार के बैजलहां गोपालपुर गोपालगंज की रहने वाली थी। फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने छात्रा के साथ रहने वाली छात्राओं से भी जानकारी जुटाई है। स्नेहा मिश्रा स्कूल के ही हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। उसका छोटा भाई भी इसी विद्यालय की चितईपुर शाखा में कक्षा छह में पढ़ता है।
मां बिहार में रहती हैं। पिता जयपुर में रहकर कमाते हैं। वारदात की सूचना के बाद परिजन काशी आ गए। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटी ने चौथी मंजिल से कूद कर जान दी है। हॉस्टल की छत से गिरने के बाद निजी सुरक्षाकर्मी की नजर पड़ी।
सुरक्षाकर्मी ने स्कूल प्रबंधन को वारदात की जानकारी दी। उसे बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और छात्रा के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। देर रात तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। इस सिलसिले में विद्यालय प्रबंधन का पक्ष नहीं मिल सका है।
पिता के अनुसार, स्नेहा ने करीब छह महीने पहले ही विद्यालय में दाखिला लिया था। वह हॉस्टल की चौथी मंजिल पर तीन अन्य छात्राओं के साथ रहती थी। छठ पूजा के बाद मंगलवार को ही बिहार स्थित घर से हॉस्टल लौटी थी।
घर पहुंचने पर बेटी सामान्य थी लेकिन स्कूल जाने की बात पर सहम जाती थी। मां से कहती थी कि प्रताड़ित किया जाता है। दूसरी तरफ, वारदात की सूचना के बाद डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल, एडीसीपी काशी, एसीपी भेलूपुर और थाना प्रभारी ने जांच की है।
वार्डेन ने मां को बताया- छात्रा की तबीयत खराब है
छात्रा की मां के मुताबिक, 19 नवंबर की सुबह करीब छह बजे स्कूल की वार्डेन ने फोन किया और बताया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक है। जब ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो बेटी मृत मिली। बेटी की मौत की सूचना विद्यालय प्रबंधन की तरफ से नहीं दी गई। मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए। बेटी की आत्महत्या के लिए शिक्षक और वार्डेन ही जिम्मेदार हैं। कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।सुसाइड नोट में लिखा... नहीं रह पाऊंगी, होती है उलझन
मां ने बताया कि पुलिस की छानबीन में सुसाइड नोट मिला है। इसमें शिक्षक शैलेश कुमार यादव और वार्डेन प्रीति मिश्रा पर प्रताड़ित करने की बात लिखी है। लिखा है कि दोनों की प्रताड़ना से आजिज आ गई है। मानसिक रूप से परेशान है। भाई और परिवार से कई बार हॉस्टल में न रहने बात कह चुकी है लेकिन कुछ नहीं हुआ। यहां उलझन होती है। मैं नहीं रह पाऊंगी।
मामले में सभी एंगल से जांच की जा रही है। छात्रा वहां कैसे पहुंची, उसने ऐसा क्यों किया। परिजनों के आने पर घटना से जुड़ी जानकारियां जुटाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया है। - गौरव बंशवाल, डीसीपी काशी जोन
