फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi city will have another new police station work on progress

वाराणसी को जल्द मिलेगा 20वां थाना: कैंट और शिवपुर के बीच खुलेगा कमिश्नरेट का नया थाना

Fri, 10 Dec 2021 08:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 10 Dec 2021 08:03 PM IST
सार

वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि गृह विभाग और मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद नए थाने को लेकर स्थान चिन्हित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Varanasi city will have another new police station work on progress
वाराणसी पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

अपराध नियंत्रण और सुरक्षा कानून व्यवस्था को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट में 20वां थाना खुलेगा। कैंट थाना और शिवपुर थाना के बीच में नया थाना खोला जाएगा। कमिश्नरेट पुलिस में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुलिस आयुक्त ने नए थाने के बाबत 14 दिनों में प्रस्ताव तैयार करने का मातहतों को निर्देशित किया है।

विज्ञापन


वहीं पहले से निर्धारित दो नए थाने बजरडीहा और रोडवेज के लिए भी कागजी कवायद तेज हो गई है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि गृह विभाग और मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद नये थाने को लेकर स्थान चिन्हित करने और अन्य तैयारियों के लिए अपर पुलिस आयुक्त अपराध और मुख्यालय सुभाषचंद्र दुबे को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


कैंट और शिवपुर थाने के कुछ हिस्सों को अलग करते हुए नये थाना बनाया जाएगा। नए थाने का क्या नाम होगा, इस पर जल्द ही बैठक कर तय किया जाएगा। प्रस्ताव के तहत अर्दली बाजार, चांदमारी, गिलट बाजार सहित आसपास इलाके नए थाने में शामिल किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed