फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi City Command Control cameras issued two lakh challan in 365 days

वाराणसी में कार्रवाई: सिटी कमांड कंट्रोल के कैमरों ने 365 दिन में काटे दो लाख चालान, जेब्रा कॉसिंग बना शोपीस

Thu, 06 Nov 2025 11:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 06 Nov 2025 11:30 AM IST
सार

वाराणसी में सिटी कमांड कंट्रोल के कैमरों ने 365 दिन में दो लाख चालान काटे हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ये चालान काटे गए हैं। सबसे ज्यादा कार्रवाई रथयात्रा, सिगरा और मलदहिया चौराहे पर की गई है। 

विज्ञापन
Varanasi City Command Control cameras issued two lakh challan in 365 days
रथयात्रा से गुजरते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर के कैमरों ने एक साल में दो लाख चालान काटे हैं। तीन सवारी, गलत पार्किंग और बिना हेलमेट के चलने वालों की संख्या ज्यादा है। जेब्रा लाइन और सिग्नल जंप करने के मामलों में कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई जीरो है। जबकि जेब्रा लाइन पर वाहन खड़े होते हैं और रेड सिग्नल पर नियम तोड़े जाते हैं। ये सब मौजूद ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में होता है। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काशी की देव दीपावली : 84 घाट, 96 कुंड पर साथ जले 25 लाख दीये, 53 घाटों पर हुई महाआरती
विज्ञापन


सिटी कमांड कंट्रोल के कैमरों ने सबसे ज्यादा कार्रवाई रथयात्रा, सिगरा और मलदहिया चौराहे पर की है। इन चौराहों पर नियमों को तोड़ने वाले सीधे कैमरे की जद में होते हैं। कुछ स्थान ऐसे हैं जहां घुमाव या मोड़ है वहां वाहन की नंबर प्लेट कैप्चर करने में दिक्कत आती है, जैसे तेलियाबाग, आकाशवाणी तिराहा। शहर में रात 10 बजे के बाद ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मलदहिया और सिगरा चौराहे पर 60 सेकंड में 10 सिग्नल जंप

शहर में ट्रैफिक अनुशासन की पोल खोलते हुए हर मिनट औसतन पांच से दस वाहन सिग्नल जंप करते हैं। जेब्रा लाइन पैदल यात्रियों के लिए होता है, उसका उपयोग वाहन चालक करते हैं। ठीक जेब्रा लाइन पर ही वाहन आकर रुकते हैं। कई जगह से जेब्रा लाइन मिट चुके हैं। पैदल यात्रियों को सड़क पार करने के लिए बीच सड़क और ट्रैफिक के बीच से ही गुजरना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed