{"_id":"6aef096fc3bf5d7a610deb19","slug":"varanasi-celebration-of-deepotsav-in-council-schools-of-pindra-children-displayed-rangoli-and-diyas-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पिंडरा के परिषदीय स्कूलों में दीपोत्सव की धूम, रंगोली और दीप सजाकर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पिंडरा के परिषदीय स्कूलों में दीपोत्सव की धूम, रंगोली और दीप सजाकर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Sat, 07 Nov 2026 04:50 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: किशन चौबे
Updated Sat, 07 Nov 2026 04:50 PM IST
सार
पिंडरा के कई परिषदीय विद्यालयों में दीपोत्सव और रंगोली प्रतियोगिता हुई। जमापुर प्राथमिक विद्यालय में दीप बनाने की प्रतियोगिता में व्याख्या ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
पिंडरा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वाराणसी के पिंडरा विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई और मिट्टी के दीप सजाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
रंगोली और दीप सजाकर दिखाई प्रतिभा
प्राथमिक विद्यालय जमापुर में विशेष रूप से रंगोली और दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बच्चों ने अलग-अलग रंगों और आकृतियों से मनमोहक रंगोली बनाई। साथ ही मिट्टी के दीप भी तैयार किए। दीप बनाने की प्रतियोगिता में व्याख्या ने प्रथम, खुशबू ने द्वितीय और ज्योति, पीयूष सेठ व अंश वर्मा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
शिक्षकों ने बताया दीपावली का महत्व
कार्यक्रम में शिक्षकों ने बच्चों को दीपावली के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। बच्चों को पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने, मिट्टी के दीपों को बढ़ावा देने, स्वच्छता रखने और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
कई विद्यालयों में हुए आयोजन
पिंडरा विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबतपुर, थानारामपुर और फूलपुर के अलावा कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी, हिवरनपुर, मंगारी, मरुई और करखियाव में भी कार्यक्रम हुए। वहीं प्राथमिक विद्यालय फूलपुर, जाठी, धरसौना, पिंडरा, थानारामपुर और चुप्पेपुर सहित अन्य विद्यालयों में भी बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कहीं रंगोली सजाई गई तो कहीं दीपों की कतारों से विद्यालय परिसर रोशन किया गया।